(03/05/2016) 
आइए जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपकी किस्मत के सितारे 03 मई, तिथि 11, प्रविष्ठे 21, वार मंगल, नक्षत्र पू.भा. चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश राहु काल- दोपहर बाद 3 से 4:30 बजे तक।

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ )-आज मित्रों में चर्चा में रहेंगे। प्रियजनों से भेंट होगी। लाभ का प्रतिशत अच्छा रहेगा। निजी जीवन हर्ष-आनंदमय रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा।
शुभ अंक- 7 , शुभ रंग- सुनहरा ।

वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो )-भौतिक संसाधनों में वृद्धि संभव है। घर की साज संवार पर ध्यान देंगे। कार्य व्यापार अच्छा रहेगा। भूमि-भवन के मामले बनेंगे। सोच बड़ी रखें। तर्क से काम लें।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- आसमानी ।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह )-शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। बंधुजनों से करीबी बढ़ेगी। भाग्य का सहयोग बढ़ेगा। आलस्य से बचें। संपर्क का लाभ मिलेगा। शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- हरा । 

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो )-नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभ अंक- 9 , शुभ रंग- भूरा ।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)-सहजता और सकारात्मकता बढ़ेगी। भाग्य की प्रबलता से सभी काम बनेंगे.सम्बन्ध मजबूत होंगे। करियर कारोबार में शुभता का संचार रहेगा। आत्मा की आवाज को अनसुना न करें। दिन श्रेष्ठ।
शुभ अंक- 4 , शुभ रंग-  लाल।

कन्या (ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)-अच्छा सोचें और करें.सात्विक भोजन पर जोर दें सकारात्मकता हर प्रकार से सहायक होती है। भावुकता में कोई ऐसी बात न कहें कि बाद में असहज होना पड़े। महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लायें.दिन सामान्य शुभ।शुभ अंक-  6, शुभ रंग- बैंगनी ।

तुला (र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते)-निजी जीवन हर्ष-आनंदमय रहेगा। स्थायित्व को बल मिलेगा। भूमि भवन के मामले बनेंगे। सबका साथ अनुकूलता बनाये रखेगा। आदरभाव पर जोर दें। दिन शुभकारक। शुभ अंक-  8, शुभ रंग- स्लेटी ।

वृश्चिक (तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू)-जिम्मेदारियों के निर्वहन में ढिलाई से बचें। सेवा क्षेत्र से जुड़े जन अच्छा करेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में मतभेद दूर होंगे। सभी के सहयोग तत्पर रहेंगे। दिन सहजता से आगे बढ़ने वाला। शुभ अंक-  7, शुभ रंग- नारंगी ।

धनु (य, यो, भा, भि, भू, ध, फा,ढ , भे)-दिल की बात जुबां पर आ सकती है। प्रेम में हैं तो स्वयं को जाहिर करने के लिए अनुकूल समय है। प्रियजनों से भेंट होगी। आर्थिक सहजता बनी रहेगी। दिन उत्तम। शुभ अंक-  3, शुभ रंग- पीला ।
 
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-जो कहें या करें उसमें स्पष्टता रखें। क्योंकि कई समस्याएं तो सिर्फ इसलिए हो जाती हैं कि हम उचित सम्प्रेषण स्थापित नहीं कर पाते। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।दिन शुभ।
शुभ अंक- 5 , शुभ रंग- नीला ।
 
कुंभ (गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द)- निजी जीवन में सुख सौख्य एवं सामंजस्य को बढ़ावा मिलेगा। समझौतेवादी प्रवृत्ति रहेगी। भूमि-भवन के मामले बनेंगे। तेजी बनाए रखें। दिन उत्तम फलकारक।
शुभ अंक- 2 , शुभ रंग- भूरा ।

मीन (दी, दू, थ,झ , ञ, दे, दो, च, ची)- आज के दिन आंशिक चूक भी लाभ प्रभावित कर सकती है। खर्च पर ध्यान दें। अफवाहों एवं अतार्किक प्रलोभनों से दूर रहें। नौकरीपेशा अच्छा करेंगे।
शुभ अंक- 8 , शुभ रंग- सुनहरा ।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-00004
Copyright @ 2019.