(03/05/2016) 
जिंदगी की जंग हारा एक दिन का नन्हा पुलिस कमिश्नर, दुनिया को कहा अलविदा
राजस्थान पुलिस द्वारा एक दिन पुलिस कमिश्नर बनाया गया 11 साल का गिरीश आज जिंदगी की जंग हार गया और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। गिरीश जन्म सिरसा में हुआ था, और मंगलवार सुबह नई दिल्ली स्थित एम्स में गिरीश ने अंतिम सांस ली। गौरतलब है कि गिरीश की दोनों किडनियां फेल हो गई थीं। पिछले साल नवंबर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। गिरीश की मां ने ही किडनी दी थी। हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं हलोपा प्रमुख गोपाल कांडा ने ट्रांसप्लांट का सारा खर्च वहन किया था। इसके बाद उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ था, लेकिन कुछ दिन बाद उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई।

गिरीश ने 'मेक-ए-विश' फाउंडेशन की जयपुर शाखा के कार्यकर्ताओं से पुलिस कमिश्नर बनने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद उनकी इच्छा को पूरा किया गया।

Copyright @ 2019.