(04/05/2016) 
वैट कर की गलती सुधारने पर केजरीवाल का अभिनन्दन
बुधवार को पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर व्यापर संघ द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व गांधी नगर के विधायक अनिल वाजपेयी के स्वागत हेतू अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया, यह समारोह दिल्ली सरकार द्वारा कपड़े पर बढ़ाए गए 5 प्रतिशत वैट को वापस लेने के फैसले की ख़ुशी में किया गया।

इस मौके पर गांधी नगर के सभी व्यापारियों ने केजरीवाल का धन्यवाद किया इस मौके पर केजरीवाल ने वैट बढ़ाने को अपनी गलती मानते हुए कहा की वह आम आदमी के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दूंगा, उन्होंने कहा की पिछले चुनावो में दिल्ली की जनता ने 70 में 67 देकर उन्हें जमकर सहयोग किया, इतना बड़ा बहुमत आज तक किसी पार्टी को नहीं मिला। उन्होंने कहा की दिल्ली में उनकी सरकार आने से पहली सभी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा मंहगी बिजली मिलती थी, लेकिन उनकी सरकार बनने के बाद हिमाचल को छोड़कर देश में सबसे ज्यादा सस्ती बिजली दिल्ली में है।
वहीं इस मौके पर गांधी नगर के विधायक अनिल वाजपेयी, कृष्णा नगर के विधायक एस. के बग्गा, गांधी नगर व्यपार मंडल के प्रधान राजू, उप प्रधान विजेंद्र जेन सचिव राजेश सिंघला, सचिव हरिओम बंसल, महा सचिव अस्फाक अहमद,कोसा अध्यक्ष अमित अग्रवाल, मुख्या सलाहकार कदीर के अलावा सैकड़ों की संख्या में आम आदमी के कार्य कर्ता मौजूद रहे।

देवेंद्र कुमार समाचारवार्ता
Copyright @ 2019.