(30/06/2013) 
IDHC सोसाइटी ( NGO) द्वारा राहत शिवर
इंडियन डेवलपमेंट फॉर ह्यूमन केयर सोसाइटी (NGO) द्वारा दिल्ली में यमुना में आये जल सैलाब ये प्रभावित हुए लोगो के राहत शिवर का आयोजन किया गया .....

जहा भारी बारिश के कारण देश के पहाड़ी राज्यों में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया सैकड़ो लोगो की जान तक चली गयी ...भारी बारिश के कारण यमुना का जल स्तर भी खतरे की निशान को भी पार कर गया ...आलम ये रहा की दिल्ली में भी यमुना में जल स्तर काफी ऊपर आ गया जिससे की यमुना के आस पास रहा रहे लोगो को भी अपना घर छोड़ना पड़ा ...यमुना के आस पास के इलाकों में जल भराव के कारण काफी गंदगी भी हो गयी जिससे महामारी का खतरा भी उत्पन्न हो गया है ..

इन्ही परेशानियों को देखते हुए इंडियन डेवलपमेंट फॉर ह्यूमन केयर सोसाइटी (NGO) द्वारा यमुना के पास यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के निकट एक राहत शिवर का आयोजन किया गया जिसमे प्रभावित लोगो को IDHC सोसाइटी (NGO) की ओर से खाने-पीने की व्यवस्था की गयी ..साथ ही प्रभावित लोगो के लिए होमोपैथिक दवाइयों की भी व्यवस्था की गयी ...बीमार लोगो को IDHC सोसाइटी द्वारा दवाईया भी उपलब्ध कराई गयी ...

इंडियन डेवलपमेंट फॉर ह्यूमन केयर सोसाइटी (NGO) के प्रेजिडेंट अरुण निशाना ने हमें बताया की इस राहत शिवर से  लगभग 2000 से ज्यादा लोगो को  मदद मिली है और हम इस लोगो की इन्ही परेशानियों को देखते हुए आगे भी इस तरह के रहत शिवरों का आयोजन करते रहेगे ......

मणि आर्य , संवाददाता , दिल्ली 

Copyright @ 2019.