(31/12/2016) 
नई दिल्ली, 30 दिसम्बर।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री केजरीवाल के परिवार के दामाद डाॅ. निकुंज अग्रवाल की नियुक्ति में प्रशासनिक प्रक्रिया का उल्लंघन के लिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन पूर्णतः जिम्मेदार हैं।

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  मनोज तिवारी ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री केजरीवाल के परिवार के दामाद डाॅ. निकुंज अग्रवाल की नियुक्ति में प्रशासनिक प्रक्रिया का उल्लंघन के लिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन पूर्णतः जिम्मेदार हैं।

डाॅ. निकुंज अग्रवाल को दिल्ली में एक जुनियर रेजिटेंट डाॅक्टर की नौकरी दी गई थी और बाद में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन के कार्यालय में नियमों का उल्लंघन करते हुये विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया।

प्रशासनिक नियमों के अनुसार एक आई.ए.एस. अधिकारी या डी.ए.एन.आई.सी.एस. अधिकारी को ही मंत्री के विशेष कार्य अधिकारी के रूप में डेपुटेशन के आधार पर नियुक्त किया जाता है जबकि डाॅ. निकुंज अग्रवाल इनमें से किसी भी श्रेणी के अधिकारी नहीं हैं।  जुनियर रेजिटेंट डाॅक्टर के रूप में भी उनकी प्रारम्भिक नियुक्ति में भी नियमों की अवहेलना की जानकारी आई थी।  स्वास्थ्य मंत्री के विशेष कार्य अधिकारी के रूप में डाॅ. निकुंज अग्रवाल की नियुक्ति केजरीवाल सरकार द्वारा किये जा रहे भाई-भतीजावाद का एक स्पष्ट मामला है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री, दिल्ली सचिवालय पर पिछले एक वर्ष में दूसरी बार सी.बी.आई. द्वारा किये गये छापे के लिए जिम्मेदार हैं।  यदि केजरीवाल ने अपने सचिव राजेन्द्र कुमार के मामले से सबक लिया होता और अपने सरकार की अनियमितताओं को ठीक किया होता तो आज का यह छापा नहीं पड़ता।

मनोज तिवारी ने कहा कि अयोग्य डाॅ. निकुंज अग्रवाल को सरकार के सभी दस्तावेजों तक पहुंच थी और ऐसी भी रिपोर्ट है कि डाॅ. अग्रवाल ने सरकारी ठेकों में आम आदमी पार्टी को चंदा देने वालों और कोटर्मिनस सरकारी नौकरियाँ अपने दोस्तों को देने में अपने पद का दुरूपयोग किया।  
Copyright @ 2019.