(31/12/2016) 
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर।
दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं से नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज तिवारी का सीधा संवाद स्थापित करने के लिए आज भाजपा के बाहरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली एवं महरौली जिलों के कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुये।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. अनिल जैन एवं प्रदेश अध्यक्ष  मनोज तिवारी के अतिरिक्त संगठन महामंत्री  सिद्धार्थन, सांसद  रमेश बिधूड़ी एवं डाॅ. उदित राज, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश ने सम्मेलनों को सम्बोधित किया।  जिला अध्यक्ष  विनय रावत ने बाहरी दिल्ली,  आजाद सिंह ने महरौली एवं  मिथिलेश सिंह दक्षिणी दिल्ली जिला सम्मेलनों की अध्यक्षता की।

महरौली जिला सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये डाॅ. अनिल जैन ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं जनसेवा के लिए राजनीति में है और यह ही वह मूल अंतर है जिसके चलते भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए किये जा रहे प्रयासों जिसका एक मुख्य माध्यम विमुद्रीकरण एवं नकदी रहित अर्थव्यवस्था का विकास है के प्रति विपक्षी दलों द्वारा फेलाये जा रहे भ्रमों के प्रति स्वयं भी सजग रहें और जनता की भ्रांतियां भी दूर करें। 

मनोज तिवारी ने कार्यकर्ताओं को 2017 नव वर्ष के लिए शुभकामनायें दी और कहा कि नगर निगम चुनावों को देखते हुये आगामी चार माह सभी कार्यकर्ताओं के लिए संगठन को समर्पण के हैं।  इन चार माह में सांसद से लेकर बूथ कार्यकर्ता तक सभी को श्रम करना होगा और मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करना होगा।
  
मनोज तिवारी ने कहा कि पुनर्वास बस्तियों एवं अनधिकृत कालोनियों के लोगों ने 2015 के चुनाव में अरविन्द केजरीवाल को बड़ा समर्थन दिया पर सरकार में आने के बाद इन बस्तियों एवं कालोनियों के लोगों की तरफ केजरीवाल ने बिल्कुल ध्यान नहीं दिया है और अब जनता में भारी निराशा एवं रोष है।  भाजपा कार्यकर्ताओं को केजरीवाल सरकार से जनता को मिली निराशा एवं धोखे को स्वर देना होगा और इसका सुपरिणाम आगामी चुनावों में देखने को मिलेगा।

सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि हमें हर पोलिंग बूथ पर चार कार्यकर्ता ऐसे समर्पण वाले चाहिए जो अपनी वाक्पटुता से हर नागरिक को प्रभावित कर सकें और यह कार्य भाजपा को समाज के अंतिम व्यक्ति से जोड़ेगा।

रमेश बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही के चलते बदरपुर से संगम विहार तक हो या अम्बेडकर नगर से पालम तक दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में पीने का पानी एक बड़ी समस्या है, बाकी दिल्ली तो गर्मी में पानी के लिए तरसती है पर दिल्ली का यह क्षेत्र जहां अनधिकृत कालोनियों एवं गांवों में लाखों नागरिक बसते हैं, वहां सर्दियों में भी पानी की व्यापक कमी है।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि वह केजरीवाल सरकार द्वारा विकास कार्य की उपेक्षा को जनता के बीच में उजागर करने के लिए सक्रियता से काम करें।

डाॅ. उदित राज ने कहा कि पुनर्वास बस्तियों एवं अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में हमें हर परिवार से सीधा संवाद कर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की समाज कल्याण योजनाओं पर चर्चा करनी होगी जिसका सुखद परिणाम हमें नगर निगम चुनावों में मिलेगा।

प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती विशाखा शैलानी,  गजेन्द्र यादव, श्रीमती पूनम पराशर, श्री जयवीर राणा, श्री पंकज जैन, निगम नेता मास्टर आजाद सिंह, श्री सतेन्द्र चैधरी, श्री धर्मवीर अवाना, श्रीमती सरिता चैधरी, श्री कुलदीप सोलंकी, श्रीमती संजना सिंह, पूर्व विधायक मनोज शौकीन,  धर्मदेव सोलंकी, श्री विजय जौली, सतप्रकाश राणा, डाॅ. एस.सी.एल. गुप्ता,  रामबीर सिंह बिधूड़ी,  अशोक चैहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलनो में सम्मिलित हुये।
Copyright @ 2019.