(30/01/2017) 
छत्तीसगढ़ी की जड़ें समृद्ध : कौशिक
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पांचवी प्रांतीय दो दिवसीय सम्मलेन का शुभारंभ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया। छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध राजिम में सम्मेलन को संबोधित करते कौशिक ने कहा हमने छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा दिया है।

हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने हमें अपने सपनों का छत्तीसगढ़ दिया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह  ने छत्तीसगढ़ की जनभाषा को प्रसारित और जड़ों से जोडऩे के लिए छत्तीसगढ़ी राजभाषा का गठन किया है। एक आज अवसर है अपनी अस्मिता की भाषा को और मजबूत बनाये। इस दिशा में हमें एकजुटता के साथ कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने साथ ही सफल आयोजन के लिए बधाई दी है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सहित्यकारों की कृतियों का विमोचन किया गया।
इस कार्यक्रम में सांसद चंदूलाल साहू, विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व मंत्री अमित शुक्ल, संत कवि कृष्ण रंजन, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. सोमनाथ यादव, राजभाषा आयोग के अध्यक्ष विनय पाठक, सचिव पद्म श्री सुरेन्द्र दुबे, राज्यभर के साहित्यकार एवं रचनाकार शामिल हुए।
Copyright @ 2019.