(08/02/2017) 
निरंकारी प्रसिडेंट का सम्बोधन
निरंकारी मंडल के राष्ट्रीय प्रसिडेंट "सत्यार्थी" का मथुरा में सम्बोधन* *प्रभु एक हैं, सत्गुरू से जानें *प्रभु से जुडे रहों-जे.आर.डी.सत्यार्थी

मथुरा। संत निरंकारी मंडल के राष्ट्रीय प्रसिडेंट विद्वान संत  जे.आर.डी. "सत्यार्थी" जी शनिवार को मथुरा आये। मीडिया प्रभारी किशोर "स्वर्ण" ने बताया कि संत  "सत्यार्थी" जी ने यहां हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर शनिवार को हुए सत्संग में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर, निरंकारी सत्गुरू माता सविन्दर हरदेव जी महाराज का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा का हर पल ध्यान किया करें। परमात्मा के साथ जुड़कर, आनंदमय जीवन गुजारें। प्रभु निरंकार हमारे अंग-संग हैं। उन्होंने निरंकारी सत्गुरू माता सविन्दर हरदेव जी महाराज के दिशानिर्देश से अवगत कराते हुए कहा कि जो प्रभु से जुड़ जाते हैं, निराशा, हताशा, उदासी से दूर हो जाते हैं। हमेशा प्रभु के समक्ष यह याद रखें "तेरा रूप है, यह संसार" बस सबसे प्रेम करें। संत  सत्यार्थी जी ने कहा कि निरंकारी मिशन ब्रह्मज्ञान प्रदान कर सभी को प्रेम व सत्कार सिखा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जो बड़ों की इज्जत व सत्कार करता हैं, उसका कल्याण हो जाता हैं। किसी का किया गया सत्कार, प्रभु तक पहुंचता हैं। संत सत्यार्थी जी का स्वागत जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार, मोहनसिंह, अशोक दयालु , लक्ष्मी, गौरी खत्री, जितेन्द्र, भरत, किशोर "स्वर्ण" आदि ने किया। *इस अवसर पर युवा प्रचारक किशोर "स्वर्ण" ने बताया कि संतश्री जे.आर.डी."सत्यार्थी" जी निरंकारी मिशन के प्रारम्भिक स्तंभ संतों में शुमार हैं, आपने कई प्रेरक पुस्तकें लिखी है, जिसमें सबसे लोकप्रिय पुस्तक "अंधेरे से प्रकाश की ओर" है, जिसके कई संस्करण छप चुके है।*

Copyright @ 2019.