(12/02/2017) 
कैलाश सत्यार्थी के घर हुई चोरी, तीन गिरफ्तार
नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर से चोरी होने की खबर सामने आयी है। उनके घर से नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति, प्रशस्तिपत्र और जेवरातों की चोरी हुई थी। जिसमे तीन लोगो को गिरफ्तार किया गया है। सत्यार्थी का घर दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित है। चोरी करने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमे एक राजन, सुनील और विनोद थे जिनके पास से नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति,प्रशस्तिपत्र और जेवरातों को भी प्राप्त कर लिया गया है। अभी और सूचना आनी बाकि है। सत्यार्थी के घर के पास वाले इलाके में अन्य घरों के साथ भी छेड़खानी की गयी थी।

सत्यार्थी की गैरमौजूदगी में सात फरवरी की रात को उनके घर से प्रतिकृति, प्रशस्तिपत्र और अन्य जेवरातों को चोरी कर लिया गया। उन्हें इस बात की खबर तब पता लगी,जब वह पनामा के राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और अन्य भारतीय राजदूतों के साथ रात्रि का भोजन कर रहे थे।

                 नोबेल शांति पुरस्कार सत्यार्थी को 2014 में दिया गया था। और पाकिस्तान की शिक्षा कार्यकर्ता यूसुफजेई को भी यह पुरुस्कार दिया गया था। सत्यार्थी ने नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल 2015 में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को सौप दिया था।सत्यार्थी का असली नोबेल पुरस्कार का मेडल राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय में सुरक्षित है। सत्यार्थी ने कल कहा कि वह अपने नोबेल के प्रशस्तिपत्र और अपनी माँ के द्वारा पत्नी को दिए गए गहनों के चोरी हो जाने से बहुत दुखी है। क्योंकि यह सब घर का कीमती सामान था। और इस चोरी ने बच्चों का  काम जारी रखने का संकल्प को और अधिक बढ़ाया है। उन्होंने यह भी कहा कि मैने सुरक्षा लेने के बारे में नहीं सोचा है।

 

श्री कृष्ण 

समाचार वार्ता

 

Copyright @ 2019.