(15/02/2017) 
सिन्धी यात्रियों का स्टेशन पर किया स्वागत
मथुरा। गुजरात से वैष्णोंदेवी व अमृतसर की यात्रा को निकले दो हजार सिन्धी यात्रियों का मथुरा रेलवे जंक्शन पर भव्य स्वागत किया गया।

मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि वैष्णोंदेवी व अमृतसर की यात्रा हेतु गुजरात के बडोदा शहर से एक पूरी ट्रेन बुक करायी गयी।ट्रेन के मथुरा पहुंचने पर लाड़ी लुहाणा सिन्धी पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री के नेतृत्व में यात्रा के संयोजक जयराम सेवाणी, राजा बच्चानी, पिंकु सेवाणी सहित सभी दो हजार यात्रियों का भावपूर्ण स्वागत किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, प्रदेशाध्यक्ष नारायणदास पारवानी, प्रदेशकोषाध्यक्ष जीवतराम चंदानी, गागनदास रामानी, राज कोठारी, रुपचंद धनवानी, झामनदास नाथानी, युवा अध्यक्ष चंदनलाल आडवाणी, सुंदर खत्री, जयकिशन इसरानी, चेतनखत्री, रूपकिशोर देशवानी, हिरालाल लालवानी, गोपाल लालवानी, राधाकृष्ण, हिरालाल देवनानी आदि ने यात्रियों को दुपट्टा पहनाकर पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया और मथुरा का प्रसाद पेड़े व आगरा का पेठा भेंट किया।

Copyright @ 2019.