(10/11/2013) 
पहले चरण में पहले से ज्यादा सीटें जीतेंगे.डॉ. रमन सिंह
रायपुर, 10 नवम्बर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉण् रमन सिंह ने विश्वास व्यक्त किया है कि पहले चरण के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पिछले चुनाव से अधिक सीटें हासिल करेगी। बस्तर और राजनांदगांव क्षेत्र की 18 सीटों पर चुनाव की पूर्व बेला में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पिछली बार इन क्षेत्रों में हमें 15 सीटें मिली थीं। इस बार जनता का अधिक भरोसा हमने देखा है। निश्चित तौर पर मत और सीटें बढ़ेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा जनसभा की जगह कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह इतिहास में पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैंए जिन्होंने चुनाव के समय जनता का सामना नहीं किया और बंद कमरे में कार्यकर्ताओं को भाषणा देकर लौट गए। डॉ. रमन सिंह ने पीडीएस का पैसा केन्द्र से देने सम्बंधी बयान पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कुछ तो बोले! डॉ. रमन ने कहा कि छत्तीसगढ़ को उसका हक मिलता है। छत्तीसगढ़ कोई खैरात नहीं लेता। छत्तीसगढ़ की जनता का पैसा उसके ही लिए बेहतर योजना के क्रियान्वयन में खर्च होता है। छत्तीसगढ़ के पीडीएस की तुलना मनमोहन सिंह कांग्रेस शासित राज्यों से क्यों नहीं करते, नक्सलवाद पर प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि दस बार तो वे तारीफ कर चुके हैं। अब चुनाव के समय उन्हें पता नहीं क्या हो गया है डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नक्सलवाद का जन्म और विस्तार कांग्रेस राज में की गई उपेक्षा से हुआ है। आज बस्तर करवट बदल रहा है। शिक्षाए स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में दस वर्षों में जितना काम हुआए उतना कांग्रेस  50 साल में नहीं कर पाई। डॉण् रमन सिंह ने अपने शासनकाल की उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने देश में सबसे पहले खाद्य सुरक्षा कानून दिया। गरीबों के भोजन की व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ्य सुरक्षा दी है। किसानों को धान पर बोनसए तेंदूपत्ता बोनसए सबसे कम ब्याज दर एक फीसदीद पर कृषि ऋण दिया है। अब तो हम किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देंगे। डॉ. रमन सिंह ने डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तीखा प्रहार करते हुए महंगाई के मामले में कांग्रेस पर देश की जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया। डॉ. रमन ने कहा कि कांग्रेस के नेता बस्तर नहीं जाते और जाते भी हैं तो स्वण् महेन्द्र कर्मा के अभियान के विरोध में बात करते हैं।
उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष तथा केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री चरणदास महंत के बारे में कहा कि वे श्चमत्कारी व्यक्त्यि हैं। सोने का सपना देखते हैं। विकास का सपना देखें तो छत्तीसगढ़ का भला हो जायेगा। डॉण् रमन ने कहा कि चार राज्यों में हम सेमीफाइनल जीत रहे हैं और अप्रैल में सत्ता का फाइनल जीत कर देश में भी सरकार बनायेंगे। तब छत्तीसगढ़ विकास की बाकी कसर भी पूरी हो जायेगी।

Copyright @ 2019.