(17/03/2017) 
आपके प्रतिष्ठित प्रकाशन में प्रकाशित करने हेतु।
निगम चुनाव हेतु पूर्व जिलाध्यक्ष जयेन्द्र डबास का समर्थन सर्व समाज की सामूहिक पंचायत में जयेन्द्र डबास के नाम पर सर्वसम्मति बाहरी दिल्ली।।

 दिल्ली नगर निगम चुनाव की घोषणा होते ही रानी खेड़ा वार्ड 36 में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। 15 मार्च बुधवार को निगम चुनाव के संदर्भ में गाँव मदनपुर डबास में आयोजित सर्व खाप की एक सामूहिक पंचायत में निगम प्रत्याशी हेतु भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व समाजसेवी जयेन्द्र डबास के नाम पर सर्वसम्मति से तय किया गया। विदित हो कि तमाम क्षेत्रीय सामाजिक, धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले श्री डबास 1985 से ही संघ व पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी व जनता के सामूहिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। पंचायत में सभी गाँवों के प्रतिनिधियों ने एकमत से यह निर्णय लिया कि जयेन्द्र डबास के प्रत्याशी चुने जाने पर सर्व समाज दलगत राजनीति से ऊपर उठकर  डबास का समर्थन करेगा और यहां से भाजपा प्रत्याशी को बहुमत से विजयी बनायेगा।
Copyright @ 2019.