(01/04/2017) 
वृहद किसान सप्ताह मनाएगी किसान मोर्चा
रायपुर। भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 30 मार्च को नई दिल्ली भाजपा केंद्रीय कार्यालय 11 अशोका रोड में सम्पन्न हुई।

दिल्ली में आयोजित बैठक में किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूनम चंद्राकर व महमंत्री भरत सिंह सिसोदिया शामिल हुए।  भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त एवम् राष्ट्रीय प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा सतपाल मलिक व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने संबोधित किया।भाजपा किसान मोर्चा  प्रदेशाध्यक्ष  पूनम चंद्राकर ने बताया बीजेपी किसान मोर्चा के सभी जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि 3 अप्रैल तक किसान मोर्चा जिले के बैठक आयोजित कर जिले में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त कर वृहद किसान संपर्क सप्ताह कार्ययोजना बनाएं। साथ ही भाजपा किसान मोर्चा के सभी प्रदेश ईकाइयों को भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल से डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक किसान संपर्क सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान मंडल स्तर तक किसानों का सम्मेलन कर केंद्र एवम् राज्य सरकार के किसान हितों से संबंधित योजनाओं का जानकारी व योजनाओं का लाभ किसानों को बताया जाएगा। 
Copyright @ 2019.