(19/04/2017) 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने जे जे कालोनी, सूखी नहर मुण्डका, हैदरपुर, शालीमार बाग एवं रोहिणी में जनसभाओं को सम्बोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्यायस् टार प्रचारकों रवि किशन, खेसारी लाल यादव एवं पार्टी नेताओं ने किया सघन प्रचार दिल्ली जहां हर राज्य के लोग बसते हैं, वह लघु भारत है और इस चुनाव में दिल्ली की यह जनता भाजपा को वोट देकर अपने लिये सर्वश्रेष्ठ नगर सेवक चुनेगी-मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 18 अप्रैल।  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज घेवरा जे जे कालोनी, सूखी नहर मुण्डका, हैदरपुर, शालीमार बाग एवं रोहिणी में जनसभाओं को सम्बोधित किया।
मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता इस नगर निगम चुनाव में भाजपा को विजयी बना कर जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वप्न की स्मार्ट सिटी बनाने के संकल्प को मजबूत करेगी वहीं दिल्ली को केजरीवाल रूपी अराजक शासक के शासन से मुक्त करने के लिए कदम उठायेगी।
तिवारी ने कहा कि दिल्ली जहां हर राज्य के लोग बसते हैं, वह लघु भारत है और इस चुनाव में दिल्ली की यह जनता भाजपा को वोट देकर अपने लिये सर्वश्रेष्ठ नगर सेवक चुनेगी।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कापसहेड़ा, कालकाजी, गोविन्दपुरी एवं मालवीय नगर में सभाओं को सम्बोधित किया और कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सशक्त बूथ पंच परमेश्वर मंत्र को क्रियान्वित कर संगठन को मजबूत किया है और इस मजबूत संगठन का हर प्रहरी 23 अप्रैल को हर समर्थक मतदाता से मतदान कराकर पार्टी की विजय सुनिश्चित करेगा।
स्टार प्रचारक एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन ने भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री शुभी शर्मा के साथ आज प्रातः नवीन शाहदरा जिले के 8 वार्डों में रोड शो के माध्यम से जिला अध्यक्ष श्री कैलाश जैन के साथ सघन प्रचार किया और शाम को ग्रेटर कैलाश, कस्तूरबा नगर, मालवीय नगर, आर के पुरम एवं श्रीनिवासपुरी क्षेत्रों में जनसभाओं को सम्बोधित किया। 
के प्रचार में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी जहांगीरपुरी, स्वामी श्रद्धानंद पार्क, विजय विहार, बुद्ध विहार एवं रिठाला में जनसभाओं को सम्बोधित किया।
रवि किशन ने ग्रेटर कैलाश में एक सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि दिल्ली का यह निगम चुनाव यहां बसे पूर्वांचलवासियों के सम्मान का चुनाव है और इस निगम चुनाव के कुछ समय बाद दिल्ली सरकार में भी सत्ता परिवर्तन होगा और जो सरकार आयेगी वह दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों, पुनर्वास बस्तियों में बसे पूर्वांचलवासियों को सम्मान का जीवन देगी।
Copyright @ 2019.