(27/04/2017) 
सुकमा में बड़ा नक्सली हमला, 25 जवान शहीद....
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 24 अप्रैल को हुए नक्सली हमले नक्सलियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गये। शहीदों के पार्थिव शरीर को सीआरपीएफ द्वारा उनके घर पहुँचा दिया गया। इस हमले कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी निंदा की है और यह भी कहा है कि इस हमले की गहरी समीक्षा होगी। फिर भी यही सवाल सामने आता है कि कब तक सिर्फ निंदा और समीक्षा की जाएगी।


दरअसल सोमवार (24 अप्रैल) को दोपहर करीब 12 बजे जब सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन पर गाँव वालों का सहारा लेकर नक्सलियों ने हमला बोल दिया। हमले में सेना के २५ जवान शहीद हो गये और ७ जवान घायल हो गये। सीआरपीएफ जवानों के मुताबिक,"नक्सलियों ने पहले गाँव के लोगों को आगे भेजकर हमारा ध्यान भटकाया। फिर घात लगाकर हम पर हमला कर दिया। नक्सली लगभग ३०० की संख्या में थे और नये-नये हथियारों से लैस थे।" 

सीआरपीएफ के जवानों ने तीन-चार घंटे तक उनका सामना किया और लगातार जवाबी फायरिंग की। इस दौरान उन्होनें गाँव वालों के साथ-साथ वहाँ काम कर रहे ४० लोगों की भी जान बचायी। नक्सलियों ने भारी मात्रा में लूट भी की है उनके द्वारा लुटे गये हथियारों की सूची इस प्रकार है-
कुल 22 हथियार लूचे गये जिनमें-
  •AK47(12)   (59-मैग्जींन)                 
  •AKM(4)       (16-मैग्जींन)                 
  •इंसास LMG(2)   (16-मैग्जींन)       
  •इंसास रायफल(3)   (15-मैग्जींन)       
  •वायरलेस सेट (5)                     
  •दूरबीन (2)         
  •बूलेट प्रूफ जैकेट (22) 
  •DSMD -1
 •UPGL-62 राउंड
 •इंसास-600 राउंड
 •एके/एेकेएम-2820राउंड
 
तेज बहादुर सिंह 
समाचार वार्ता
Copyright @ 2019.