(02/12/2013) 
दीपेंद्र ने भी गाए कांग्रेस के गीत कहा 15 सालों में विकास से हर दिन बदली दिल्ली
दिल्ली, 2 दिसंबर पिछले 15 वर्षों में विकास के मामले में दिल्ली हर दिन बदली है। विकास का यह बदलाव कांग्रेस ने किया है। पिछले 15 वर्षों में हुए विकास को निकालकर दिल्ली की कल्पना मात्र भी करें तो दिल्ली हर तरह से थमी हुई नजर आएगी। यह कहना है कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे सोमवार को महरौली में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभाआ में भारी तादात में भीड़ उमड़ी।

 कांग्रेस सांसद इन दिनों दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए धुंआधार प्रचार में जुटे हैं। सोमवार को दीपेंद्र ने नांगलोई से कांग्रेस प्रत्याशी डा. बिजेंद्र सिंह, द्वारका से तस्वीर सोलंकी, बिजवासन से विजय लोहचब, संगम विहार से जगप्रवेश,महरौली से डा. योगानंद शास्त्री व ग्रेटर कैलाश से कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र खटाना के पक्ष में प्रचार किया। दीपेंद्र ने कहा कि विकासशील सोच के साथ कांग्रेस ही अकेली ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है। बांटना आसान होता है लेकिन जोडऩा मुश्किल। कांग्रेसी सबको साथ जोड़कर विकास करती है।
दीपेंद्र ने कहा ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में दिल्ली में विकास का जो प्रवाह हुआ है उसकी निरंतरता के लिए कांग्रेस जरूरी है। बाहरी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में दीपेंद्र को सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। उन्होंने कहा आजादी से पूर्व दिल्ली और हरियाणा एक ही सूबे का हिस्सा थे। आज बेशक दोनों अलग प्रदेश है लेकिन दोनों का एक-दूसरे जुड़ाव है। यह जुड़ाव भाईचारे, रिश्तेदारी का हो सकता है लेकिन हमारे बीच सबसे बड़ा जुड़ाव विकास का जुड़ाव है। दिल्ली से शुरू  हुई मैट्रो आगे चली तो आज यह हरियाणा तक जा पहुंची है। यही कांग्रेस की सोच भी है कि कदम दर कदम विकास लगातार आगे बढ़ता रहे। किसी के कहने से कोई अच्छा या बुरा नहीं हो सकता। दिल्ली में जो विकास हुआ है वह सभी को दिखता है। इसके लिए दिल्ली सरकार बधाई की पात्र है।
दीपेंद्र ने मतदाताओं से आह्वान किया कि दो दिन बाद दिल्ली में होने वाले चुनाव में वे दिल्ली के विकास और सबको साथ जोड़कर चलने वाली पार्टी कांग्रेस के पक्ष में ही मतदान करें। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने पूरे देश के आम आदमी को मजबूत करने का काम किया है। शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, सूचना का अधिकार, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन व रोजगार का अधिकार सरीखे राष्ट्रीय कार्यक्रम चलाकर देश के हर आदमी को सबल करने का प्रयास कांग्रेस ने किया है। दिल्ली का चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में होने वाला मतदान भी कांग्रेस नेतृत्व को मजबूती प्रदान करेगा। इस मौके पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Copyright @ 2019.