(26/11/2023) 
दर्शकों को पसंद आ रही है वेबसिरीज जाल - जागृति राजपूत
वाचो ऐप पर रिलीज हुई वेबसरीज जाल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है यह कहना है गांव से मुम्बई तक का सफर तय करने वाली निर्माता जागृति राजपूत का।

साथ ही जागृति ने कहा की सीरीज लगातार तीसरे हफ्ते में भी WATCHO ऐप पर ट्रेंड कर रही है।  रुद्राक्षणम फिल्म्स के बैनर तले बनी ये वेबसीरीज सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर हैl इस सीरीज में रोमांस, सस्पेंस और थ्रिल गजब का है। सीरीज देखते हुए आप अपने आपको पूरी तरह से उसके किरदारों से कन्नेक्ट कर पाएंगे। जाल के निर्माता के रूप में जागृति राजपूत और तनिष्क राज की मेहनत रंग लाई है। जाल के सह निर्माता उरई के महेंद्र अग्रवाल और धीरेंद्र सिंह राजपूत हैं। सीरीज में कलाकार अनुराग व्यास ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है, मुख्य कलाकार के रूप में यजुर मारवाह, एनाक्षी सिन्हा, प्रिया रोड़े, कर्मवीर चौधरी, राजवीर सिंह राजपूत और पूजा दीक्षित ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। जाल का टाइटल सॉन्ग जागृति राजपूत द्वारा लिखा गया है। इसके साथ ही जागृति ने कहा कि रुद्राक्षणम फिल्म की एक और वेबसीरीज जल्द ही आप सबके बीच होगी।
जालौन जिले के उरई में जन्मी और हमीरपुर जिले के छोटे से गांव पहाड़ी भिटारी में ब्याही गई जागृति राजपूत ने एक छोटे से गांव से निकलकर मुंबई जाकर एक नया मुकाम हासिल कर ना सिर्फ लोधी समाज बल्कि अपने ससुराल और मायका दोनों जगह का नाम रोशन कर रही हैं। इससे पहले भी रुद्राक्षणम फिल्म्स की सीरीज  EXPLOSIVE भी WATCHO ऐप पर  रिलीज हुई है। दिल्ली के अविनाश सिंह ने जाल से डेब्यू किया है, उन्होंने एक प्यारे से रोज सेलर का किरदार निभाया है, जो उदास और मुरझाए चेहरों पर मुस्कान लाता है।
Copyright @ 2019.