(01/02/2024) 
केन्द्र सरकार का अंतरिम बजट बेहद निराशाजनक और भाजपा का भविष्य के लिए अंतिम बजट होगा - अरविन्दर सिंह लवली
नई दिल्ली, 1 फरवरी, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि भाजपा सरकार का अंतरिम बजट निराशाजनक है, जिसमें देश के ज्वलंत मुद्दे युवाओं को रोजगार और महंगाई नियंत्रण जैसे विषयों पर पर एक शब्द नही कहा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के अच्छे दिन किसके लिए आऐं है यह पूरा देश जानता है।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि अंतरिम बजट में नौकरी पेशा, छोटे बड़े कारोबारियों, उद्योग चलाने वाले, महिला, किसानों व गरीबों किसी को भी तरह की राहत नही दी गई है। उन्हांने कहा कि चुनाव से पूर्व अंतरिम बजट में भी जनता को राहत नही देने के बाद भाजपा की मंशा साफ नजर आती है कि उन्हें जनता की भावनाओं से कोई सरोकार नही है। 10 वर्षों के कुशासन में मोदी सरकार जनता की उम्मीदों को तोड़ा है। 

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल के पूरे कार्यकाल में शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण पर वित्त मंत्रालय द्वारा आवंटित बजट से कम राशि खर्च करना असंतोषजनक है। अपने दोनो कार्यकालों में भाजपा की सरकार ने सिर्फ चिन्हित पूंजीपतियों के हितों को साधकर योजनाएं बनाई है, फिर चाहे मुनाफा कमाने वाली सरकारी संस्थाओं को पूंजीपतियों को बेचना ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों, मजदूरों, वंचितों, निम्न और मध्यम वर्ग के हितों के लिए कुछ नही किया है। 
Copyright @ 2019.