(11/08/2014) 
मिनी माता का अस्पृश्यता के खिलाफ अभियान सराहनीय
रायपुर। ओम जय जागृति मिनीमाता नव युवक मंडल एवं सतनामी समाज गुढिय़ारी द्वारा सोमवार मिनीमाता जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर समाज के प्रबुद्धजनों ने मिनीमाता के अतुलनीय कार्याे को याद कर उनके मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया। वहीं कार्यक्रम में सभी प्रबुद्धजनों को श्री फल और साल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मिनीमाता जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वल्लित कर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए समाज के वरिष्ठ नागरिक डॉ. राजू मार्कंडेय ने कहा कि मिनीमाता को हमेशा छुआछूत के खिलाफ चलाए गए अभियान के लिए जाना जायेगा। उन्होंने सांसद रहते हुए समाज मेें पसरी कुरितियों को दूर करने का सदैव प्रयास किया। देश के विकास में सबका साथ होने की पैरवी करते हुए उन्होंने समाज के लोगों को सामाजिक न्याय दिलाने का प्रयास किया है। वार्ड पार्षद पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि आजाद भारत में पहली महिला सांसद होने का गौरव किसी को हासिल है तो वह मिनीमाता जी को है। न सिर्फ सांसद के लिए बल्कि सांसद रहते हुए अतुलनीय कार्यो के लिए जैसे छुआछूत, ऊंच-निच व भेदभाव को मिटाने का उनके द्वारा लगातार प्रयास किया गया। तब के समय में समाज में अस्पृश्यता भारी भरकम रोग की तरह चारो तरफ फैला हुआ था। वहीं समाज में निचे जात से जुड़े लोगों को हीन की भावना से देखा जाता था। निची जात के लोगों को हक दिलाने के लिए  मिनीमाता ने अभियान रूपी लड़ाई लड़ी और पीडि़त लोगों को न्याय दिलाने में सफलता भी हासिल की थी। कार्यक्रम को बुजु बाबा व विशेष विद्रोही ने भी संंबोधित किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन रुस्तम कुर्रे ने किया। कार्यक्रम में प्रथम लोकसभा के सांसद रेशम जांगड़े के सोमवार निधन होने पर श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए दो मिनट तक मौन रहकर शौक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद तिवारी, रामेश्वरी सारंग, बुधारु मार्कंडेय, टामेश्वरी सारंग, रविशंकर कुर्रे, संतोष सोनवानी, सेवन मार्कंडेय, हीरा कुर्रे, राजेश बघेल, ईश्वर जांगड़े, पवन भारती, सावन बघेल, जीतु टंडन, गौतम महेश्वरी, राजकुमार गायकवाड़, राहुल गायकवाड़, राकेश गायकवाड़, मनोज गायकवाड़ सहित समाज की महिला व पुरुष उपस्थित थे।
Copyright @ 2019.