(11/08/2014) 
सांसद महेश गिरी रात को जागकर थानों कि कर रहै हैं चैकिंग
पूर्वी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों की कानून एवं व्यवस्था की चिंताजनकस्तिथि को देखते हुए पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से सांसद महेश गिरी ने विवेक विहार थाने का रात्रि 2 बजे आकस्मिक दौरा किया |

थाने में स्टेशन हाउस ऑफिसर अपनी ड्यूटी पर स्वयं उपस्थित थे | महेश गिरी थानाध्यक्ष से इलाके में हो रही गाडी की चोरियों के विषय पर बात की| विवेक विहार में पिछ्ले एक सप्ताह में रात्रि में गाड़ी चोरी  होने की कई घटनाएं हो चुकी है| उन्होंने स्वयं भी पुलिस कमिश्नर सहित विभिन्न अधिकारियों से कई बार इस विषय पर चर्चा की है। उन्होंने थानाध्यक्ष व उपस्थित पुलिस अधिकारिओं को गाडी की चोरी सम्बंधित ज्वलंत मुद्दे को गंभीर समस्या बताया और कहा कि इसके रोकथाम हेतु तुरंत आवश्यक कदम उठाये |

महेश गिरी ने इसपर लगाम लगाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए जैसे कि रात को पुलिस पेट्रोलिंग बढाई जाये व पुलिस द्वारा RWA व अन्य एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों से मिल कर उन्हें जागरूक किया जाना चाहिए |

महेश गिरी ने थानाध्यक्ष को बताया कि इस समस्या की रोकथाम हेतु इलाके में CCTV कैमरे जल्द लगवाए जाने  के लिए सरकार से अनुरोध किया है| 

 

 

Copyright @ 2019.