(06/09/2014) 
पूर्वी दिल्ली के सोहनी नर्सरी में रूद्राभिषेक 22 सितंबर को
हर महीने यमुना बैंक मेट्रो क्वॉटर के नजदीक स्थित सोहनी नर्सरी भगवान शिव रुद्राभिषेक बडे धूम-धाम से मनाया जाता है जिसमें हजारों कि संख्या में भग्तगण भगवान कि पूजा अर्चाना करते हैं, इस महीने 22 सितंबर को बहुत बड़े रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।

सोहनी नर्सरी में छोटे छोटे बच्चों के लिए राष्ट्रीय हों या अन्य त्यौहार विशेष रूप से मनाए जाते है। जिससे यहां रहने वाले बच्चों को यह ना लगे कि वे अलग-धलग हैं। असल में सोहनी नर्सरी की शुरूआत 1943 में स्व. चौ. भज्जू जी ने की थी। जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती जा रही है और अब चौ. भज्जू जी के पोते ईश्वर दास सोहनी इस नर्सरी की बागडोर अपने हाथों में लिए हुए है। चौ. भज्जू जी भगवान शिव के परम भक्त थे। उनके द्वारा ही इस नर्सरी में शिव की पूजा होती रही है। उनकी धार्मिक परम्पराओं को आगे बढ़ाते हुए यहां पर शिव रुद्राक्ष की स्थापना की कई है और चारों धामों यमनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ से शिवलिंग लाकर स्थापित किए गए है। अब हर माह की शिवरात्रि (त्रयोदशी) पर रुद्राभिषेक और यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस यज्ञ में कई मंत्रोच्चारण करके रुद्राभिषेक किया जाता है। पूजा-पाठ संपन्न होने के बाद भंडारा रुपी प्रसाद का वितरण किया जाता है। इस बार अगस्त माह के रुद्राभिषेक कार्यक्रम में राजीव निशाना, श्रीपाल सिंह, योगेश त्रिपाठी, ज्योति ग्रोवर, हरीश कुमार एडवोकेट, त्रिलोचन सिंह, देवेन्द्र कुमार शर्मा, भूपेशवर जयन्त, गिरीराज चौधरी,वीपी सिंह, अरुण निशाना जैसे कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए, जिन्होने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने जीवन से संकट दूर किए। 

Copyright @ 2019.