(01/10/2014) 
बुजुर्गो का सम्मान , राष्ट्र का सम्मान- जय भगवान गोयल
पूर्वी दिल्ली 1 अक्टूबर। राजधानी की प्रमुख स्वयं सेवी संस्था छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के मौके पर आज एक समारोह का आयोजन कर समाज के 30 वृद्धजनों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सम्मानित हुए वृद्धो को शॉल व नगद राशि संस्था द्वारा भेंट की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था संस्थापक व राष्ट्रवादी शिवसेना अध्यक्ष श्री जय भगवान गोयल कर रहे थे।

इस मौके पर समाज के कई गणमान्य नागरिक व संस्था पदाधिकारी मौजूद थे और सर्वश्री पंडित बाबू लाल शर्मा ,मनोहर लाल गर्ग,  मदन मोहन प्रभाकर, भगवान शरण, पान देवी, शांती स्वरूप पांडेय , गुलशन कुमार रात्रा सहित कुल 30 वृद्धों को सम्मानित किया गया और संस्था द्वारा आज  बुजुर्गो का सम्मान , राष्ट्र का सम्मान , बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं, इनका सम्मान करो नारा भी दिया गया।  इस मौके पर श्री गोयल ने वृद्ध सहायता सेल  के गठन की भी घोषणा की जिसका इन्चार्ज बी.एस.एन.एल. से सेवानिवृत्त 73 वर्शीय राष्ट्रवादी षिवसेना दिल्ली प्रदेष के सचिव श्री गुलषन कुमार रात्रा को बनाया गया जो अपने सहयोगियों की मदद से वृद्धों को रह सम्भव सहायता उपलब्ध करवाएगे जिनका  मोबाईल नं. 9810364705 है। 

वृद्ध दिवस पर आयोजित वृद्ध सम्मान समारोह  को सम्बोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि समाज में आज वृद्ध जनों के हो रहे अपमान का खामियाज़ा हम सब को भुगतना पड़ रहा है। समाज में अकेले चलो की सोच सम्पूर्ण समाज के लिए दुखदायी बनती जा रही है। उन्होने कहा कि वृद्धो के अपमान व तिरस्कार के कारण ही घृणित अपराध व लव-जिहाद जैसी महामारियो से देष व समाज जूझ रहा है।

श्री गोयल ने कहा कि माँ-बाप को तिरस्कृत कर आगे बढ़ने की उपजी चाहत ने आज युवा पीढ़ी को पथभ्रश्ट करके रख दिया है। यही कारण है कि आज युवा वर्ग अपनी प्राचीन संस्कृति व सभ्यता से विमुख होकर अन्धेरे मार्ग में दौड़ लगा रहा है। उन्होने कहा कि समाज को आज वृद्धो के सम्मान व उन्हें सहारा देने की आवष्यकता है जिससे एक तो हमें उनका आषीर्वाद और मार्गदर्षन प्राप्त होगा, दूसरा उनके अनुभवों और सीख से हम अपने कर्तव्य पथ पर मज़बूती के साथ चलते हुए अपने सांस्कृतिक विरासत की रक्षा कर सकेंगे।

इस मौके पर सर्वश्री विनोद जैन, बलदेव राज मनचंदा, चै. ईष्वर पाल सिंह, मुकेष गर्ग, प्रमोद राजन, नीरज कुमार, गुरूचरण तलवार, संजय वर्मा, महेन्द्र केसी, सुमन षर्मा, सुमन देवी, सुनित भट्ट, सागर दिवाल, दीपक, राजकुमार पांडेय, भरत लाल षर्मा, राजकुुमार वर्मा, अमरीक सिंह आदि  प्रमुख लोगो ने वृद्धों को सम्मानित किया।
Copyright @ 2019.