(06/10/2014) 
धूम धाम से मनाया गया राष्ट्रवादी शिवसेना अध्यक्ष का जन्म दिवस समारोह।
राष्ट्रवादी शिवसेना अध्यक्ष श्री जयभगवान गोयल जी का जन्मदिन आज बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री गोयल के सम्मान में पूर्वी दिल्ली के शाहदरा चैक स्थित संगठन कार्यालय में दिल्ली इकाई द्वारा एक समारोह भी आयोजित किया गया।

 जिसमें श्री गोयल को राजधानी के कोने-कोने से आये भारी संख्या में संगठन कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, वहीं अन्य कई राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारियों, धार्मिक व सामाजिक संगठनों एवं मार्किट एसोसिशनों और आर.डब्ल्यू.ए. के पदाधिकारियों ने आकर उन्हे शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी उम्र की कामना की।
जन्मदिवस के मौके पर श्री गोयल को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प माला पहनाकर एवं गदा भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। आज प्रातः से ही पार्टी कार्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। 
इस मौके पर श्री गोयल ने सभी का आभार जताया और हिन्दुत्व व राष्ट्रहित में कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने कंाग्रेंसी नेताओं द्वारा दूरदर्शन पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख के कार्यक्रम को सीधा प्रसारित किए जाने की आलोचना किए जाने पर कांग्रेंस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि संघ देश का वह स्वयं सेवी संगठन है जिसने हर राष्ट्रीय आपदा व समाजिक बुराईयों के विरूद्ध देशवासियों के साथ खड़ा नजर आता है मगर कांगे्रंस ने तो इस प्रसारण को ऐसा बना दिया मानों दूरदर्शन ने किसी आतंकवादी संगठन के कार्यक्रम को दिखा दिया हो। उन्होंने देश के सभी दलों से आवाहन करते हुए कहा कि देशहित में लगी संस्थाओं को प्रोत्साहित करें न की उनकी आलोचना कर राजनैतिक फायदा उठाने की कोशिश करें।
जन्मदिन पर बधाई देने वालों में सर्व श्री विनोद कुमार जैन, देवेन्द्र कुमार सिंह, हिरदेश अग्रवाल, चैधरी ईश्वर सिंह, सज्जन तायल, रमाकांत शर्मा, डाॅ0 सूरज पाल, सुरेंद्र गुप्ता लोनी वाले, सरदार योगेन्द्र सिंह, श्रीकांत यादव, जितेन्द्र यादव, बजंरग बहादुर, एम.एम अग्रवाल, के.के यादव, पप्पु बंसल, अनिल जैन, राम नरेश, राम अवतार गुप्ता, संजय गोयल, महेन्द्र गुप्ता, प्रेम पाल बघेल, मदन लाल माहौर, कृपा राम शर्मा, जगदीश बिग, महेन्द्र केसी, जय बक्शी, अमित कुमार, राजीव कुमार, प्रेम चंद, केलाश यादव, राकेश कुमार आदि राष्ट्रवादी शिवसेना एवं अन्य राजनैतिक दलों व धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि प्रमुख थे।
Copyright @ 2019.