(09/10/2014) 
नीरज बावनिया गिरोह का शातिर बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नीरज बवानिया गिरोह के शातिर बदमाश भूपेंद्र उर्फ़ खली को गिरफ्तार किया है दर्जनों मामलो में शामिल यह बदमाश पुलिस से बचने के लिए जल्दी-जल्दी अपने छिपने की जगह बदलता रहता था।

दिल्ली पुलिस ने इसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। इस पर डकैती,जबरन वसूली,शास्त्र अधिनियम, हत्या और हत्या के प्रयास के दर्जनों  मामले दर्ज है।


-50 हजार का इनाम घोषित था
- दर्जनों वारदातों में था शामिल  
                                     पुलिस के अनुसार सुचना मिली थी कि एक कुख्यात बदमाश द्वारका के पास खखरौला में आने वाला है पुलिस ने जाल बिछाकर कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 2012 में आरोपी ने नीरज बावनिया और नवीन बलि के साथ मिलकर रोहिणी के एक व्यापारी के कार्यालय पर गोलिया चलाई थी। हत्या के प्रयास में उसे जेल की हवा खानी पड़ी जेल से बाहर आकर उसने अपने गिरोह के दुश्मन नीतू डबोडिया गिरोह के प्रदीप दहिया पर गोली चलाई थी इस आरोप में उस पर पंजाबी बाग थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी पर शाहबाद डेरी,छावला, प्रशांत विहार, पंजाबी बाग, बहादुर गढ़,पालाम विहार और ग़ुडगाव में मामले दर्ज है
Copyright @ 2019.