(18/10/2014) 
विवेक विहार थानाध्यक्ष और यातायात निरीक्षक ने लगाई झाडू
नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मंदिर मार्ग थाने से सफाई अभियान शुरू कर देश की जनता को को सफाई के प्रति सजग रहने का संदेश दिया था। मोदी जी की यह मुहीम पुरे देश में चालू है। इस अभियान में अन्य लोगों के साथ पुलिस भी पीछे नही है।

इसी संदेश पर अमल करते हुए शनिवार को विवेक विहार इलाके में सफाई की गयी। इलाके के लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने अपने इलाके के थानाध्यक्ष को हाथ में झाड़ू लिए हुए सफाई करते हुए देखा।

- पुलिस टीम ने साफ़ की विवेक विहार की सड़के
- स्थानीय लोगों ने भी दिया साथ
        विवेक विहार इलाके में सुबह आठ बजे विवेक विहार थानाध्यक्ष राजेश सांगवान और यातायात निरीक्षक डॉ राकेश कुमार को अपने स्टाफ के साथ इलाके की सड़कों पर झाड़ू लगाकर सफाई करते हुए देखा। विवेक विहार थाने की पुलिस टीम ने रोड न. 71, थाने के पास, मेन विवेक विहार रोड पर सफाई अभियान चलाया।  इस अभियान से लोगों को सफाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। लोग जिन हाथो में रोज डंडे देखते थे आज उन हाथों को सफाई करता देख अचंभित थे। पुलिस टीम को सफाई करते देख स्थानीय लोग भी उनके साथ सफाई में जुट गए।

Copyright @ 2019.