(25/10/2014) 
भैयादूज बनाने के लिए डिप्टी मैनेजर, पीछे से घर में लाखों की चोरी
नई दिल्ली। मानसरोवर पार्क इलाके में चोरों ने एक घर पर उस समय हाथ साफ़ कर दिया जब परिवार भैयादूज बनाने रिश्तेदारी में गया हुआ था। चोरों ने लाखों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ़ किया है।

चोरों ने बाथरूम की खिड़की को तोड़कर घर में घुसने का रास्ता बनाया और इत्मीनान से 25 तोला सोना, 5 किलो चांदी और करीब 1 लाख 5 हजार रूपये की चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामले दर्जकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। 

- चोरी के समय परिवार भैयादूज बनाने के लिए गया हुआ था 

- बाथरूम की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे चोर 

- दिनदहाड़े चोरी की वारदात से सहमे लोग

                                          जानकारी के मुताबिक रविन्द्र कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ   2-, डीडीए फ्लैट, मानसरोवर पार्क में रहते है।  उनके परिवार में उनकी पत्नी संगीता, बेटी साँची और बेटा मदन है। रविन्द्र कुमार शर्मा मदर डेरी में डिप्टी मैनेजर है और नोएडा सेक्टर वन में कार्यरत है। वह अपने परिवार के साथ अपने भैयादूज बनाने शालीमार पार्क गए थे वहा से उनको फरीदाबाद जाना था उनकी बेटी साँची को किसी पेपर की तैयारी करनी थी इसलिए वह वापिस घर आ गयी और पीड़ित अपनी पत्नी, बेटे के साथ फरीदाबाद निकल गए। जब उनकी बेटी करीब 2 बजे घर पहुंची तो  घर की सभी खिड़कियां खुली हुई थी उसे शक हुआ तो उसने अपने पड़ोसियों को बुलाकर घर का ताला खोला। जब वह घर के अंदर पहुंची तो उसने देखा की अलमरियो के ताले टूटे हुए थे और पूजा के लिए रखे हुए जेवर और नगदी के साथ एक मोबाइल और लेपटॉप ग़ायब थे। चोरों ने बाथरूम की खिड़की उखाड़ कर अंदर घुसने का रास्ता बनाया था उसके बाद घर में रखी नोकीली हथोड़ी से अलमारी के दरवाजे को तोडा गया है। सांची ने चोरी की जानकारी फ़ोन से अपने परिवार को और पुलिस को दी।  पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात से इलाके  में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है चोरों ने दिनदहाड़े इस तरह चोरी करके कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। 

Copyright @ 2019.