(26/10/2014) 
सिपाही की बहादुरी से दबोचा लुटेरा
नई दिल्ली। भजन पूरा इलाके में एक महिला और सिपाही की बहादुरी से एक लुटेरा गिरफ्तार किया गया उसके पास से महिला से लूटी हुई सोने की बाली बरामद कर ली गयी है। आरोपी पहले भी लूट की वारदात में जेल जा चूका है। आरोपी करीब छह महीने पहले ही एक लूट के मामले में जेल से रिहा हुआ था।

-महिला के कुंडल लूटकर भाग रहा था 
- महिला का शोर सुनकर सिपाही ने पकड़ा 

           जानकारी के मुताबिक किरण नाम की महिला मैन रोड विजय पार्क में रहती है उनका भाई गंगा विहार में रहता है।  भैयादूज पर वह रिक्शे से अपने भाई के घर से वापस अपने घर लौट रहीं थी तभी यमुना विहार मोड़ के पास एक युवक ने उनके कानों से कुंड़ल लूट लिए।  महिला ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया जिस वजह से महिला का एक कुंडल लुटेरे से हाथ से छूट गया वह महिला का एक कुंडल लेकर भागने लगा। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया कि लुटेरा उसके कान से सोने की बाली लूटकर भाग रहा है। यमुना विहार इलाके में तैनात सिपाही अंकित ने भागते हुए लुटेरे को देखा और महिला की आवाज सुनी, उसने भाग कर करीब 100 मीटर की दुरी के बाद आरोपी को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से महिला की बाली मिल गयी। आरोपी इस तरह लूट की वारदात पहले भी करता रहा है। 
Copyright @ 2019.