(28/10/2014) 
कल्यूगी बेटे ने की माँ की हत्या
नई दिल्ली। गोकुलपूरी इलाके में एक बेटे ने माँ-बेटे के रिश्ते को उस समय तार-तार कर दिया जब जालिम बेटे ने अपनी माँ की छाती में गोली उतार दी। गोली लगने के बाद माँ को अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद हत्यारे बेटे ने भागने की कोशिश की लेकिन उसके बड़े भाई ने अन्य लोगों के सहयोग से उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

- शादी न होने से दुखी था 
- माँ की छाती में मारी थी गोली 
- बड़े भाई ने अन्य लोगो के सहयोग से पकड़कर किया पुलिस के हवाले 

           जानकारी के अनुसार मृतक कमलेश (64) अपने पति, दो बेटों और एक बेटी के साथ बी- ब्लॉक, गली न- 3 में रहती थी। मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे महिला का छोटा बेटा कुलदीप अपनी माँ के आस- पास घूम रहा था अचानक उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से अपनी माँ की छाती पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर महिला का बड़ा बेटा जाग  गया। जब आरोपी के बड़े भाई ने पूछा क्या हुआ तो वह भागने लगा। अपनी माँ को गोली लगी देख महिला का बीटा कुलदीप के पीछे शोर मचाते हुए भागा और अन्य लोगों की मदद से उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला को इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की प्राम्भिक जाँच में बताया जा रहा है। कि आरोपी अपनी शादी करना चाहता था लेकिन वह कुछ काम नहीं करता था जिस वजह से उसके परिजन उसकी शादी नही कर रहे थे। इसी बात से आहात युवक ने अपनी माँ की गोली मार कर हत्या की है।
Copyright @ 2019.