(08/11/2014) 
स्वच्छ भारत अभियान के तहत शाहदरा रेलवे रोड़ पर की गयी सफाई
प्रधाानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए स्वच्छ भारत अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्वी दिल्ली के शाहदरा स्थित रेलवे रोड़ पर सफाई अभियान चलाया गया साथ ही दुकानदार भाईयों को अभियान के बारे में जागरूक भी किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता श्री जयभगवान गोयल द्वारा किया गया था इस मौके पर नवीन शाहदरा जिला अध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता, निगम पार्षद श्रीमति सुषमा शर्मा, वार्ड नं.-247 मण्डल उपाध्यक्ष श्रीमति कांता शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
सफाई अभियान के संदर्भ में रेलवे रोड़ पर पटरी पर ठेली लगाकर फल बेचने वाले लोगों को जानकारी देते हुए भाजपा नेता श्री जयभगवान गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान को पूरे देश की जनता ने स्वीकारा है और प्रत्येक देशवासी इससे जुड़कर इस स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत नारे को चरितार्थ करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि आप अपने आस-पास ही अगर सफाई पर ध्यान दें तो दिल्ली व देश में कहीं भी गंदगी नजर नहीं आएगी।
इस मौके पर सर्वश्री विनोद कुमार जैन, बलदेव राजमनचंदा, डाॅ. सूरजपाल, प्रेमपाल बघेल, जितेन्द्र यादव, दीपक शर्मा, पप्पू बंसल, के.सी. महेन्द्र, कृपाराम शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Copyright @ 2019.