(12/11/2014) 
जेएनयू की छात्रा के साथ जानकार ने किया रेप
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पीएचडी की छात्रा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की उम्र 25 साल है। लड़की के मुताबिक़ आरोपी लड़की का जानकार है जो पिछले कई हफ़्तों के साथ पीड़िता के साथ बलात्कार के वारदात को अंजाम दे रहा था।

पुलिस ने रेप की पुष्टि के बाद आरोपी की तलाश शुरू  कर दी है। जानकरी के मुताबिक दिल्ली के जेएनयू  की छात्रा के साथ उसके जानकार ने कई हफ्ते तक दुष्कर्म किया और किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। लड़की ने उसके शोषण से दुखी होकर पुलिस की शरण ली और मंगलवार को मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल चेकअप  कराया उसमे दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पीड़ित के बयान के आधार पुलिस ने 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया और पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही। वहीँ मामला पुलिस तक पहुचने के बाद से आरोपी फरार है। लड़की का आरोप है कि उसने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज करनी चाही थी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नही की थी। 
Copyright @ 2019.