(16/11/2014) 
BJP सदस्यता अभियान को भाजयुमो ने पंजाबी भाषा में प्रचार सामग्री छपवाकर जनता तक पहुंचाया
नई दिल्ली, 15 नवम्बर। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए लोगों से उनकी मातृभाषा में संपर्क कर जुड़ने का आवाहन करने का निर्णय लिया है।

इसी क्रम में युवा मोर्चा महामंत्री सरदार इम्प्रीत सिंह बक्शी ने आज दिल्ली के विभिन्न सिख एवं पंजाबी बहुल्य इलाकों में गुरमुखी (पंजाबी भाषा) में बनवाये होर्डिंग और पोस्टरों के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिंह और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय की लोगों के नाम भाजपा से जुड़ने की अपील पहुंचाई है। इन होर्डिंगों में लोगों से  18002662020 नम्बर के माध्यम से भाजपा का सदस्य बनने का अनुरोध किया जा रहा है। 
Copyright @ 2019.