(24/11/2014) 
सरस काव्य गोष्ठी राज नगर एक्सटेंशन में
सरस काव्य गोष्ठी राज नगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी सभागार में २३ नवंबर की शाम को आयोजित हुई, उम्मीद से कहीं बढ़कर गोष्ठी का स्वरुप रहा, जहाँ आयोजन की व्यवस्था चकाचक थी, वहीँ दो दर्जन कवियों ने चार घंटे तक कविता पाठ कर चार चाँद लगा दिए

कविता पाठ करने वाले कवियों में थे- डॉक्टर लाल रत्नाकर, जमील हापुड़ी, डॉक्टर आरती बंसल, डॉक्टर सत्यदेव शर्मा, नित्यानंद तुषार, चेतन आनंद, अरविन्द पथिक, पीके सिंह पथिक, मृत्युंजय साधक, डॉक्टर अंजू सुमन, डॉक्टर राखी अग्रवाल, डॉक्टर दुष्यंत त्यागी, प्रवीण कुमार, स्नेह भारती, योगेश समदर्शी, प्रेम किशोर शर्मा, अनिमेष शर्मा, मीरा शलभ, निधि सिंह आदि, अध्यक्षता मीरा शलभ ने की. इस मौके पर वीवीआईपी के सीएमडी प्रवीण त्यागी, डॉक्टर दुष्यंत त्यागी और निमेश त्यागी ने मीरा शलभ और नित्यानंद तुषार को शॉल पहनाकर सम्मानित किया। डॉक्टर लाल रत्नाकर और जमील हापुड़ी साहेब का बुके देकर स्वागत किया गया, सञ्चालन की कमान अरविन्द पथिक ने सम्भाली। इस खूबसूरत काव्य संध्या के संयोजक थे डॉक्टर दुष्यंत त्यागी और सह संयोजक रहे कवि प्रवीण कुमार. इस मौके पर यूपी बिल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रविन्द्र त्यागी, विवेक मंगल आदि भी मौजूद रहे. अंत में प्रवीण त्यागी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया.
Copyright @ 2019.