(13/01/2015) 
अरविंद पनगढ़िया ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला
अरविंद पनगढ़िया ने आज नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रख्यात अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया इससे पहले न्यूयॉर्क कोलंबिया विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर थे।

एशियाई विकास बैंक के पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री पनगढ़िया ने अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व व्यापार संगठन और विश्व बैंक के साथ काम किया है। उन्होंने लगभग दस पुस्तकें लिखी हैं और 2008 में प्रकाशित उनकी नवीनतम पुस्तक का नाम था "इंडिया: द इमर्जिंग जाइंट"।

30 सितंबर 1952 को जन्मे श्री पनगढ़िया नीति आयोग- राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान के पहले उपाध्यक्ष हैं। सरकार द्वारा थिंक टैंक और नीति निर्माण मंच के एक समान रूप से कार्य करने के लिए योजना आयोग की जगह नीति आयोग स्थापित किया गया है।
Copyright @ 2019.