(25/02/2015) 
दिल्ली पुलिस कि हिम्मत, व्हाट्स एप्प और हाईक पर शुरु
नई दिल्ली। दिल्ली में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए दिल्ली पुलिस प्रयासरत दिखाई दे रही है। अब सड़कों पर महिलाएं और लड़कियां वाहनों की नंबर प्लेट के फोटो लेती दिखाई देगी। महिलाएं और लड़कियां यह सब मनोरंज के लिए नही अपितु अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने लिए ऐसा करेगी।

-- अब महिलाएं और लड़कियां उतारेगी वाहनों की नंबर प्लेट की तस्वीर 
-- ग्रुप से जानकारी सांझा करेगी की किस वाहन से कहां से कहां तक जा रही है  


 अब दिल्ली पुलिस हिम्मत व्हाट्स एप्प ग्रुप और हाईक ग्रुप शुरू कर रहीं है यह सुविधा दिल्ली पुलिस द्वारा जारी 8800001091 नंबर पर उपलब्ध होगी। हिम्मत एप्प को मिल रही सफलता को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। हिम्मत नाम से दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा एप्प 1 जनवरी 2015 में लॉन्च किया गया था पुलिस आकड़ों एक अनुसार अब तक करीब 30 हजार महिलाओं ने इसको डाउनलोड किया है जबकि लगभग 5360 महिलाएं रजिस्टर्ड हुई है, अब इन दो अन्य ग्रुप शुरू करने से  महिलाओं में सुरक्षा की भावना का विस्तार होगा। अब महिला और लड़कियां ऑटो रिक्शा,कैब और बस में बैठने से पहले उनके  रजिस्टेशन नंबर का फोटो खींचकर हिम्मत वाट्स एप्प और हाईक ग्रुप पर भेज सकती है और जरूरत पड़ने पर इन ग्रुप की के जरिए पीसीआर वेन से संपर्क सांध सकती है। पुलिस ने इस सुविधा के लिए संदेश का फॉरमेट भी तैयार किया है जिसमे यात्री का नाम, वाहन का प्रकार, कहा से कहा तक जाना है,वाहन का नंबर लिखकर मेसेज करना है।

रविन्दर कुमार के साथ अली अब्बास नकवी
Copyright @ 2019.