राष्ट्रीय (11/04/2015) 
जानिए क्या कहता है आपका आज का भाग्यफल
शनिवार 11-०4-2०15
आपकी किस्मत के सितारे

आज का पंचांग
11 अप्रैल, तिथि ७, वार शनि, नक्षत्र मूल, योग परि, चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश

मेष: मंगल की उच्च एवं शुभ दृष्टि पडऩे से अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। उत्तराद्र्ध भाग में वृथा दौड़ धूप अधिक तथा खर्च भी अधिक रहेंगे। क्रोधाधिक्य से बचें। संसारिक कार्यों में प्रगति होगी। 
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 2


वृष: गृह में खुशी का वातावरण बनेगा। राशि स्वामी शुक्र वृष राशि में 6 अप्रैल से संचार करेगा। व्यर्थ की भागदौड़ और फिजुल खर्चा अधिक होगा। किसी शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 3

मिथुन: कार्य, व्यवसाय सम्बन्धी कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। नये व्यापार के अवसर मिलेंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी. यात्रा लाभदायक होगी और मन प्रसन्न रहेगा। नया मकान, वाहन आने के संकेत
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 2

कर्क: इस राशि पर वक्री गुरू का संचार बना हुआ है। आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। कफ, वित्त विकार हो सकता है। 
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 5

सिंह: अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की सराहना होने की संभावनाएं बन रही हैं। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा।
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 8

कन्या: प्रेम विषयों के लिए स्थिति पहले से बेहतर हो जायेगी। इन संबंधों में इससे पहले जो तनाव बना हुआ था, वह दूर होगा। आपके नये रिश्ते, नये मित्र बनेंगे। अत्यधिक दौड़-धूप करने पर भी धन लाभ विशेष न हो पाए।
शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 7

तुला: मंदिर में दान देना शुभ होगा। इस अवधि में बने संबंध दीर्घकाल में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। मित्रों के साथ आप अपने शौक पूरे करने का प्रयास कर सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 1
 
वृश्चिक: मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में एहतियात बरतें। रूका धन प्राप्त हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। फिजूल खर्ची बढऩे के संकेत।
शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 9

धनु: बिगड़े कामों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक विस्तार व नयी योजनाओं को आरंभ करने का कार्य किया जा सकता है। धन का व्यय व्यर्थ विषयों पर होने से रोकना होगा।
शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 2

मकर: गत किए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आर्थिक उन्नति के लिए यह समय उतम रहेगा। आत्मविश्वास का भाव आप में बना हुआ है, इसलिए शीघ्र ही आप स्थिति को अपने नियंत्रण में लेंगे।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 4

कुंभ: विरोधी हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। परिश्रम करते रहें और फिजूलखर्ची से बचें। आज आपको इस बात को समझना होगा। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें।
शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 5

मीन: स्वास्थ्य संबंधी कई दिनों से चली आ रही समस्या से आज आराम मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। 
शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 7


तांबे के लोटे में पानी भरकर करें भाग्योदय 
पुण्य और शुभ फल पाने के लिए कई परंपरागत उपाय आज भी प्रचलित हैं। सर्वाधिक प्रचलित उपायों में से एक उपाय है देवी-देवताओं को जल अर्पित करना। यदि आपके घर के आसपास कोई मंदिर नहीं है या आप मंदिर जा नहीं पाते हैंए तो घर के मंदिर में इष्टदेवी-देवताओं की मूर्तियों पर हर रोज जल अर्पित करें। देवी-देवताओं पर जल चढ़ाने के साथ ही एक लोटा पानी अपनी राशि से संबंधित वृक्ष को अर्पित करें। ऐसा करेंगे तो कुंडली के दोषों का निवारण हो जाएगा। भाग्योदय में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं और धन संबंधी परेशानियां समाप्त हो सकती हैं।
ज्योतिष में सभी ग्रहों के लिए अलग-अलग वृक्ष बताए गए हैं। इन वृक्षों की विधि-विधान से पूजा करने पर कुंडली में स्थित सभी नौ ग्रहों के दोष दूर होते हैं। यदि आप विधिवत पूजा नहीं करवा पा रहे हैं तो प्रतिदिन केवल एक लोटा जल अपनी राशि से संबंधित वृक्ष में चढ़ाएं। ऐसा करने पर भी आपको सकारात्मक फल प्राप्त होंगे। जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल करना चाहिए।
राशि अनुसार इन पेड़ों पर करें जल अर्पित
मेष एवं वृश्चिक- खैर
वृषभ एवं तुला- गूलर
मिथुन एवं कन्या- अपामार्ग
कर्क- पलाश
सिंह- आंकड़े का पौधा
धनु एवं मीन- पीपल
मकर एवं कुंभ- शमी
इन्हीं पेड़ों की लकडिय़ों से संबंधित राशि के ग्रह स्वामी की शांति हेतु हवन भी किया जाता है।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं 
आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.