राष्ट्रीय (11/04/2015) 
चीन के सामने खड़ा होगा भारत

भारत और चीन की सीमा विवाद चलती ही आ रही है। चीन कभी अरूणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताता है तो कभी भारत की सीमा में अपने सैनिक भेजता है। ऐसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि भारतीय रेलवे जल्द ही अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के पास रेलवे स्टेशन का निर्माण करेगा। पर्रिकर का कहना है कि इस बारे में सहमति पत्र (एमओयू) का मसौदा तैयार है और जल्द ही इस पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

इस परियोजना के बारे में रेल मंत्री सुरेश प्रभु को विस्तृत जानकारी दे दी गई है। वहीं पर्रिकर ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के संदर्भ में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद में कमी आई है।

Copyright @ 2019.