राष्ट्रीय (13/04/2015) 
जानिए कैसा रहेगा आपका 13 अप्रैल का दिन

सोमवार 13-4-215

आपकी किस्मत के सितारे

आज का पंचांग

13 अप्रैल, तिथि ९, वार चंद्र, नक्षत्र उ.षा. व श्रव, योग सिद्ध साध्य, चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश


मेष: आर्थिक स्थिति मजबूती की ओर बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कर्मियों से न उलझें। सप्ताह मध्य में खास मुद्दे पर स्वजनों को रिझाने की कशमकश होगी।

शुभ रंग: हरा शुभ अंक: 3

 

वृष: यात्रा संदर्भों में लापरवाही से बचें। गाय को हरा चारा खिलाएं। किस्मत साथ देगी। कारोबार बढ़ाने के नए आयामों पर विचार हो सकता है।

शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 1

 

मिथुन: बुद्धि व संयम से काम लेना होगा। निवेश व विदेश संदर्भों में तनाव हो सकते हैं। लेन-देन में फंसी पूंजी प्राप्त करने में कुछ और विलंब हो सकता है।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 4

 

कर्क: इस हफ्ते सेहत के सितारे बुलंद रहेंगे। संयमित दिनचर्या का बढिय़ा असर दिखेगा। कार्यक्षेत्र में कोई विशेष उत्तरदायित्व संभालना पड़ सकता है।

शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 2

 

सिंह: पदोन्नति के योग विद्यमान रहेंगे। पैतृक संपत्ति में पुन: अधिकार प्राप्त होगा। कुछ मामलों में धनाभाव हो सकता है। अत: ध्यान रखें।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 1

 

कन्या: कार्यक्षेत्र में मनोनुकूल सेवा के अवसर प्राप्त होंगे। जायदाद के कानूनी मामलों में विजय के प्रबल योग विद्यमान रहेंगे। कुल मिलाकर समय अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 9

 

तुला: अर्थ मामलों में कई सफलताएं प्राप्त होंगी। लेन-देन में फंसी पूंजी पुन: हाथ आएगी। कार्यक्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पीड़ाओं का अंत होगा।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 7

 

वृश्चिक: निवेश व विदेश संदर्भों में स्थिति लाभदायी हो सकती है। कारोबार को बेहतर बनाने के कारगर उपायों पर अमल हो सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी शुभ अंक: 6

 

धनु: माता-पिता आपकी तरक्की से प्रसन्न रहेंगे। स्थानीय यात्रा में सावधानी बनाएं रखें। अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता की ओर धीरे-धीरे बढ़ेंगे।

शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 5

 

मकर: आज के दिन आप उच्च धार्मिक साहित्य सुनने में सफल रहेंगे। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। विक्रय लक्ष्य हेतु भाग-दौड़ बनी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 7

 

कुंभ: जीवनस्तर उच्च बनाने में कशमकश करनी पड़ेगी। सेहत मामलों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों में बर्ताव से मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: चॉकलेटी शुभ अंक: 3

 

मीन: धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 1


क्यों पूजा जाता है स्वास्तिक?

अनादिकाल से ऋषि-महर्षि, शास्त्रों के विद्वान पूर्वाचार्य प्रत्येक कार्य का शुभारंभ स्वस्ति वाचन से ही कराते चले आ रहे हैं। आज भी स्वस्तिवाचन से ही समस्त मांगलिक कार्य को शुरू किया जाता है। स्वास्तिक चिह्न का सभी धर्मावलम्बी समान रूप से आदर करते हैं। बर्मा, चीन, कोरिया, अमेरिका, जर्मनी, जापान आदि अन्य देशों में इसे सम्मान प्राप्त है। यह चिह्न र्जमन राष्ट्र ध्वज में सगौरव फहराता है। पूजन हेतु थाली के मध्य में रोली के स्वास्तिक बनाकर अक्षत रखकर श्री गणेशजी का पूजन कराया जाता है। 

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.