राष्ट्रीय (20/04/2015) 
नहीं बाज़ आ रहा हाफिज़ सईद

मुंबई हमले के आरोपी और लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। हाफिज ने कहा है कि भारत उसका नंबर वन दुश्मन है। उसने खुलेआम धमकी दी है कि उसका अगला निशाना भारत है।

हाफिज ने ये बातें पाकिस्तान के पेशावर में एक रैली में कही हैं। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही एक पाकिस्तानी चैनल में दिए इंटरव्यू में भी उसने भारत के खिलाफ बोला था। उसने बताया था कि पाकिस्तान कश्मीर में जेहादियों की मदद कर रहा है।

हाफिज का कहना है कि जेहाद के जरिए ही कश्मीर को आजाद कराया जा सकता है। इससे पहले हाफिज सईद ने श्रीनगर में भारत विरोधी रैली करने वाले और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले गद्दार मसरत आलम का खुलकर समर्थन किया था।

Copyright @ 2019.