राष्ट्रीय (21/04/2015) 
जानिए कैसा रहेगा आप का आज का दिन

मंगलवार 21-4-215

 आपकी किस्मत के सितारे


 आज का पंचांग

 21 अप्रैल, तिथि 3, वार मंगल, नक्षत्र कृति, योग सौभा, चंद्रमा वृष राशि में प्रवेश

मेष: परीक्षार्थियों के लिए अच्छा समय है। शत्रु परास्त होंगे, परंतु गुप्त शत्रु पैदा हो सकते हैं। मुकदमे में सफलता मिलेगी।  आपकी अनैतिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 2

 

वृष: भाग्य के भरोसे न रहें। मेहनत पर ध्यान दें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलत फहमियां दूर होंगी।

शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 5

 

मिथुन: आपका पराक्रम बहुत अधिक बढ़ेगा, परंतु खर्च नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। घर की मरम्मत या किसी घरेलू काम में धन खर्च होगा। हो सके तो व्यापारिक यात्राओं से बचें।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 1


कर्क: वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विशेषकर, यदि उच्च रक्तचाप के मरीज हैं, तो विशेष सावधानी बरतें।

 शुभ रंग: जामुनी शुभ अंक: 4

 

सिंह: व्यावसायिक खर्चों पर नियंत्रण रखने के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यों के लिए विदेश यात्राएं कर सकते हैं। वैवाहिक योग के आसार हैं। धार्मिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी।

शुभ रंग: आसमानी शुभ अंक: 3

 

कन्या: कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। मनोबल की वृद्धि कैरियर के मार्ग की बाधाओं में कमी कर सफलता की संभावनाएं बनायेगी।

शुभ रंग: गहरा हरा शुभ अंक: 8

 

तुला: प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा। मध्यावधि में विदेश स्थानों से आपके मित्रतापूर्ण संबंध बन सकते हैं। इस अवधि में आपके लिए प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा।

शुभ रंग: केसरिया शुभ अंक: 5

 

वृश्चिक: नारंगी रंग आज आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकता है। काले और नीले रंग के वस्त्रों आदि का प्रयोग करने से बचें।

शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 2

 

धनु: आज दोस्तों का साथ मिलेगा। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहें। आज आप परिवार के लिए समय निकाल सकते हैं।

शुभ रंग: अंगूरी शुभ अंक: 5


मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज एक टीम की तरह काम करना आपको फायदा पहुंचा सकता है। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है।

शुभ रंग: संतरी शुभ अंक: 7

 

कुंभ: अत्यधिक पराक्रम, भाई बहनों से मधुर संबंध, राज्य या पिता से जबरदस्त लाभ, सरकारी क्षेत्रों में दबदबा, भाग्य प्रबल, शत्रुओं पर प्रभाव एवं यात्रा अत्यंत ही फलदायी होगी।

शुभ रंग: गहरा सलेटी शुभ अंक: 1

 

मीन: आपकी आय बढ़ सकती है। यदि आप व्यापार के क्षेत्र में हैं, तो नये अनुबंध बनाने में सफलता मिलेगी। नौकरीशुदा लोगों को प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। यदि आप भी शिक्षा या प्रतियोगिता में हैं, तो थोड़ी परेशानी हो सकती है।

शुभ रंग: काला शुभ अंक: 2

 

अक्षय तृतीया पर है विशेष महामंगलकारी योग

मंगलवार 21 अप्रैल यानि इस वर्ष सूर्य मेष, चन्द्रमा, वृषभ और गुरु कर्क राशि में रहकर अक्षय तृतीया पर 11 वर्ष के बाद एक अत्यंत ही महामंगल योग बना रहे हैं।  21 अप्रैल को सुबह 11.59 बजे तक कृतिका व इसके बाद रोहिणी नक्षत्र लगेगा। चन्द्रमा के उच्च राशि में रहने से दोनों नक्षत्र भी हर प्रकार के कार्यों में शुभता बढ़ाएंगे। इस कारण सर्वार्थ सिद्धि व सौभाग्य योग खरीदी के लिए शुभ रहेंगे।

क्यों है अक्षय तृतीया का विशेष महत्व

अक्षय तृतीया (अखातीज) को अनंत-अक्षय-अक्षुण्ण फलदायक कहा जाता है। जो कभी क्षय नहीं होती उसे अक्षय कहते हैं। कहते हैं कि इस दिन जिनका परिणय-संस्कार होता है उनका सौभाग्य अखंड रहता है। इस दिन महालक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए भी विशेष अनुष्ठान होता है जिससे अक्षय पुण्य मिलता है। इस दिन बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार इस दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है। समस्त शुभ कार्यों के अलावा प्रमुख रूप से शादी, स्वर्ण खरीदने, नया सामान, गृह प्रवेश, पदभार ग्रहण, वाहन क्रय, भूमि पूजन तथा नया व्यापार प्रारंभ कर सकते हैं।

भविष्य पुराण के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सतयुग एवं त्रेतायुग का प्रारंभ हुआ था। भगवान विष्णु के 24 अवतारों में भगवान परशुराम, नर-नारायण एवं हयग्रीव आदि तीन अवतार अक्षय तृतीया के दिन ही धरा पर आए। तीर्थ स्थल बद्रीनारायण के पट भी अक्षय तृतीया को खुलते हैं। वृंदावन के बांके बिहारी के चरण दर्शन केवल अक्षय तृतीया को होते हैं। वर्ष में साढ़े तीन अक्षय मुहूर्त है, उसमें प्रमुख स्थान अक्षय तृतीया का है। यह हैं- चैत्र शुक्ल गुड़ी पड़वा, वैशाख शुक्ल अक्षय तृतीया, आश्विन शुक्ल विजयादशमी तथा दीपावली की पड़वा का आधा दिन। इसीलिए इन्हें वर्ष भर के साढ़े तीन मुहूर्त भी कहा जाता है।

गौ सेवा के लिए आप भी अपना बहुमूल्य योगदान करें और गौ सेवा के लिए आगे आएं। ज्योतिष अनुसंधान केंद्र काल योग सेवा ट्रस्ट शिमला, सेक्टर 34 सी, केनरा बैंक के सामने न्यू शिमला, एस्ट्रो अधिकारी संपर्क सूत्र-82638-82638 और 92182-०००13, 14 आचार्य जी से आप वॉट्स ऐप और फेसबुक पर इस नंबर से जुड़ सकते हैं।

आचार्य महेन्द्र कृष्ण शर्मा, 91295-००००4

Copyright @ 2019.