राष्ट्रीय (06/06/2015) 
स्वच्छ वातावरण एवं पर्यावरण से ही मिलेगा सुनहरा भविष्य: महापौर
पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तरी दिल्ली के महापौर, रविन्द्र गुप्ता ने सी.एस.आर. अनुसंधान संस्था ने पेय जल व स्वच्छता मंत्रालय , भारत सरकार तथा जलाधिकार के सहयोग द्वारा स्वच्छ पेय जल एवं स्वच्छता विषय पर आयोजित सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन का आयोजन वी.के.आर.वी. राव सम्मेलन कक्ष आर्थिक विकास संस्थान, दिल्ली विश्व विद्यालय में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद, अरविंद गर्ग, नीजि सचिव, शहरी विकास, दिल्ली सरकार, नरेन्द्र कुमार, निदेशक आर्थिक विकास संस्थान, प्रो. मनोज पांडा, भूगोल विभागाध्यक्ष, दिल्ली विश्व विद्यालय, प्रो. आर.बी. सिंह और सी.एस.आर. अनुसंधान के अध्यक्ष, दीनदयाल अग्रवाल उपस्थित थे।
इस अवसर पर महापौर, रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि हम नीजि क्षेत्र द्वारा सामाजिक विकास में भागीदारी से सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल, अस्पताल एवं सरकारी दफ्तरों को पर्यावरण के अनुरूप विकसित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज मनुष्य विकास कीे इस दौड़ में पर्यावरण को अनदेखा कर रहा है जिससे वायु एवं जल प्रदुषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं हमारे सामने विकराल रूप धारण कर रही है। अतः हमें अपने आस-पास की चीजों से पर्यावरण को हो रहे नुकसान से बचाने की अति आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हम स्वच्छ वातावरण एवं पर्यावरण से ही सुनहरे भविष्य की कामना कर सकते हैं।
पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर, रविन्द्र गुप्ता ने अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा द्वारा गुरू जंबेश्वर संस्थान भवन, महात्मा गांधी मार्ग, सिविल लाइन्स में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण सम्मेलन में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री, भारत सरकार,  प्रकाश जावड़ेकर एवं पूर्व सांसद एवं विद्यायक, कुलदीप बिश्नोई भी मौजूद थे।
Copyright @ 2019.