राष्ट्रीय (26/06/2015) 
भ्र्ष्ट लेखपाल के खिलाफ किसान महापंचायत
फतेहपुर के मलवां थाने के बगल में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जिसमें मलवां के भ्रष्ट लेखपाल जिसने पैसे के लिए एक किसान के बेटे की बेरहमी से पिटाई किया को ट्ांन्सफर करने की मांग की गई। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बिंदकी ने लेखपाल की जांच के बाद कार्यवाही की बात कही। 
फतेहपुर के मलवां थाने के बगल में भारतीय किसान यूनियन ने विशाल महापंचायत का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों महिला पुरूष किसानों ने भाग लिया। मुख्यअतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह चैहान ने भी इस महापंचायत में शिरकत किया। महापंचायत का आयोजन इसलिए किया गया कि मलवा के रहने वाले सर्वेश नाम के युवक से लेखपाल रमेश पटेल और कानूनगो रंजीत तिवारी ने एक जमीन मे नाम दर्ज करने के लिए पैसे की मांग किया और उससे पहले तीस हजार रूपये ले भी लिया। जब मामला तूल पकड़ने लगा तो सर्वेश को अपने घर बुलाया और लेखपाल और कानूनगों दोनों मिलकर जमकर उसकी पिटाई किया। ये मामला जब भारतीय किसान यूनियन के संज्ञान में पहुंचा तो फिर महापंचायत का आयोजन किया और प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह चैहान ने लेखपाल के तबादले की बात कही। वहीं मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी बिंदकी जे.के. सचान ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और वो जांच कराकर लेखपाल और कानूनगो दोनों का यहां से तबादला करवा देगें। लेकिन खास बात ये है कि क्या अब कर्मचारी बेलगाम हो गये है क्या? क्यों वो अपने अधिकारियों के अंकुश में नहीं रह गये है। अब तो यही लगता है कि महज पैसे की भाषा ही कर्मचारी समझ रहा है और जहां पर पैसा नहीं वहां पर इस तरह के मामले सामने आ रहे है।
Copyright @ 2019.