राष्ट्रीय (02/07/2015) 
जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार
कैथल:- नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते हुए 6 लाख रुपए हड़पते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को सिविल लाईन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। व्यापक पुछताछ व हड़पी गई नगदी बराम करने के लिए आरोपी का बुद्धवार को अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण मुरारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चंदाना वासी राजकुमार की शिकायत अनुसार उसके पुत्र मनीष को फौज में भर्ती करवाने के नाम पर पटेल नगर वासी रणधीर व उसके साथियों ने 17 दिसम्बर 2012 को उससे 6 लाख रुपए ले लिए। काफी समय इंतजार करने उपरांत जब उसे भर्ती नहीं करवाया गया तो पैसे वापिस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। एसपी ने बताया मामले की जांच थाना सिविल लाईन के एएसआई ईश्वरसिह ने करते हुए आरोपी रणधीरसिह वासी पटेल नगर कैथल को गिरफ्तार कर लिया है।
राजकुमार अग्रवाल
Copyright @ 2019.