राष्ट्रीय (25/07/2015) 
सितम्बर व अक्तूबर में लगे पौधो की होगी फिजीकल वैरीफिकेशन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आगामी सितम्बर व अक्तूबर मास में राज्य में लगाए जा रहे पौधों की फिजीकल वैरीफिकेशन करवाई जाएगी, इसलिए सभी कर्मचारी पौधे लगाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी से करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वन क्षेत्र 3.9 प्रतिशत है और 7 प्रतिशत पौधारोपण क्षेत्र है जिसे बढ़ा कर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के अनुसार इस वर्ष 6-7 प्रतिशत पौधारोपण करने के फलस्वरूप प्रदेश में पौधारोपण क्षेत्र लगभग 15 प्रतिशत हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर हरियाली-हरियाणा की खुशहाली जैसी अनूठी मुहिम के तहत वन विभाग द्वारा 03 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने सख्त अंदाज में कहा कि पिछली सरकार की तरह पौधारोपण का कार्य कागजों में न होकर धरातल पर होना चाहिए। 
मुख्यमंत्री फरीदाबाद में फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट की ओर से आज दी लारजेस्ट प्लांटेशन एवं ग्रीन कार्निवल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट की ओर से आज दी लारजेस्ट प्लांटेशन एवं ग्रीन कार्निवल कार्यक्रम के फलस्वरूप जिला फरीदाबाद के 20 हजार लोगों की मदद से 3 घंटे में दो लाख 05 हजार पौधे लगा कर लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज होने से जिला फरीदाबाद सहित पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए यह गर्व व गौरव की बात है। 
उन्होंने इसी पार्क में स्थित विश्व के सर्वाधिक लम्बाई वाले तिरंगे झण्डे के नजदीक बनाई गई रूद्राक्ष वाटिका में रूद्राक्ष का पौधा लगा कर पौधारोपण भी किया। इसके अलावा उन्होंने ग्रीन कार्निवल का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन,केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर,हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री कैप्टन अभिमन्यु,लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह तथा कार्यक्रम के आयोजक फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पेड़-पौधे हमें प्राणवायु के रूप में ऑक्सीजन देते हैं। अत: इनके बिना हमारा जीवित रहना सम्भव नही है। पेड़ों के साथ हमारा जन्म से लेकर मृत्यु तक का सम्बन्ध है क्योंकि ये हमें प्राणवायु के अलावा छाया, आद्रता और लकड़ी भी देते हैं। उन्होंने रामायण का उल्लेख करते हुए पेड़ों की महिमा का बखान किया कि हनुमान जी ने संजीवनी बूटी लाकर मूर्छित लक्ष्मण को पुन: जीवित कर दिया था। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि फरीदाबाद में लगभग चार लाख घर-परिवार हैं यदि सभी घरों में एक-एक पौधा भी लगे तो चार लाख पौधे लगाए जा सकते हैं। उन्होंने फरीदाबाद के सभी उद्योगपतियों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने उद्योग परिसरों में भी अधिक से अधिक पौधारोपण करके पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अपने कत्र्तव्य का पालन करें। मुख्यमंत्री ने अग्रवाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बल्लबगढ़ के विद्यार्थियों द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ मुहिम के अन्तर्गत गर्भस्थ कन्या की व्यथा पर आधारित प्रस्तुत मार्मिक लघु नाटिका की प्रस्तुति के लिए पांच लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रबन्ध निदेशक देवेन्द्र गुप्ता ने इसमें से एक लाख रूपए की राशि रख कर शेष चार लाख रूपए की राशि मुख्यमंत्री कन्याकोष में वापिस देने की घोषणा की। 
केन्द्रीय राज्यमंत्री गुर्जर ने कहा कि वनों का संरक्षण बहुत जरूरी है। जो पेड़ हम लगाएं उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करें। हरियाणा के मुख्यमंत्री बातें कम और काम ज्यादा करने में विश्वास रखते हैं। उनके द्वारा शुरू की गई हर घर हरियाली-हरियाणा की खुशहाली एक अनूठी मुहिम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जोड़ी जनता का पूरी तरह भला करने में जुटी है। 
डॉ. अनिल जैन ने कहा कि आज अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा करना समय की आवश्यकता है। पेड़ पौधों को अपने बेटे-बेटी की तरह ही पालने की प्रतिज्ञा एक अभिनव चीज है। यह प्रतिज्ञा इस विशाल प्लांटेशन कार्यक्रम की भी जान है। ये दो लाख पौधे भविष्य में लाखों लोगों को प्राणवायु देंगे। 
वन मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि फरीदाबाद जैसी औद्योगिक नगरी में वन क्षेत्र बढ़ा कर हरियाली में वृद्धि करने की आवश्यकता है जिसमें फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल की इस बड़ी पहल से काफी हद तक सफलता हासिल की गई है। सुनामी,भूकम्प व ग्लेशियर पिघलने जैसी घटनाएं प्रकृति के साथ खिलवाड़ का ही नतीजा है अत: अधिक से अधिक पौधारोपण करके प्रकृति के नियमित क्रम को मजबूत बनाया जा सकता है। हम आने वाली पीढिय़ों को वन सम्पदा बपौती के रूप में दे कर जाएं। पौधारोपण के क्षेत्र में विधायक विपुल गोयल द्वारा रिकार्ड बनाने की घटना स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी।
कार्यक्रम के आयोजक विधायक विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री का स्वागत व्यक्त करते हुए फरीदबाद को स्मार्ट-सिटी बनाने में शामिल करवाने के मुकाम तक पहुंचाने के लिए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कथन कि धरती-अम्बर पूछ रहे हमारा कर्ज कब उतारोगे हम सभी के लिए प्रेरणादायक है जिससे कि हम पौधारोपण की ओर कदम बढ़ाने को अनायास ही तैयार हो जाते हंै। गोयल ने विश्वास प्रकट किया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की अनूठी प्रगति के अन्तर्गत फरीदाबाद का खोया हुआ गौरव भी शीघ्र लौटेगा। 
इस कार्यक्रम के उपरान्त मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्थानीय सैक्टर 16-स्थित दिगम्बर जैन सभा मंदिर में विराजित क्रांतिकारी मुनिश्री 108,तरूण सागर जी महाराज से मुलाकात करके उनका आर्शीवाद ग्रहण किया। सभा के पदाधिकारी अजय जैन व उनके सहयोगियों ने उनके सभा परिसर में पधारने पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। समारोह में मुम्बई की जानी-मानी संगीत की जोड़ी सचिन व जिगर ने मनोरम प्रेरक गीत ग्रीन एंथम प्रस्तुत किया। मानव रचना विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने श्रीगणेश वन्दना से समारोह का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने वन संरक्षण व पौधारोपण में सहयोग के लिए वन एवं वन्य प्राणी विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव अमित झा,उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल,पुलिस आयुक्त सुभाष यादव,नगर निगमायुक्त अशोक शर्मा, हुडा प्रशासक पीसी मीणा तथा सचिन-जिगर को स्मृति-चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। ट्रस्ट की ओर से ट्रस्टी केसी लखानी व विजय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। 
इस अवसर पर हरियाणा सरकार की मुख्य संसदीय सचिव एवं बडख़ल की विधायक सीमा त्रिखा,मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला,बल्लबगढ़ के विधायक मूलचन्द शर्मा, पृथला के विधायक टेकचन्द शर्मा,भाजपा के प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी व जिलाध्यक्ष अजय गौड़, भाजपा नेता राजीव जेटली, राधेश्याम कालड़ा व आशा हुड्डा, नवचेतना ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं उद्योगपति नरेन्द्र गुप्ता,डॉ. अमित भल्ला,राजीव चावला,नवदीप चावला,अनिल जिन्दल, शम्मी कपूर, डॉ. राकेश गुप्ता, एचके बत्रा, जेपी गुप्ता (क्राउन), एसके जैन,एचएस बांगा, राकेश अग्रवाल, सिद्धार्थ खुराना, एसपी गुप्ता व बीआर भाटिया के अलावा सीबी रावल, एमपी रूंगटा, अजय जुनेजा, जीएस जुनेजा, आईजे कालिया, डॉ. प्रशांत भल्ला, कर्नल वीके गौड़ तथा सरकार तलवार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। 
Copyright @ 2019.