राष्ट्रीय (14/08/2015) 
खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव काम्बोज प्रात: 9 बजे झंडा फहराकर लेंगे परेड की सलामी
कैथल :- जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्थानीय नई पुलिस लाईन के मैदान को इस समारोह के लिए पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है। समारोह स्थल पर जाने वाले रास्तों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव काम्बोज प्रात: 9 बजे झंडा फहराएंगे तथा परेड की सलामी लेंगे। उपायुक्त के.मकरंद पांडुरंग ने बताया कि इस समारोह को शानदार ढंग से मनाने के लिए प्रशासन की तरफ से विशेष कदम उठाए गए हैं। स्थानीय पुलिस लाईन में 60 गुणा 30 आकार का मंच तैयार किया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों व युद्ध विरांगनाओं के बैठने के लिए विशेष स्थान आरक्षित किया गया है। परेड कमांडर पुलिस उपाधीक्षक टेकन राज शर्मा के नेतृत्व में परेड टुक्डिय़ों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लेंगे। मार्च पास्ट में शामिल जिला पुलिस पुरुष प्रथम प्लाटून का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक बलजीत सिंह, जिला पुलिस पुरुष द्वितीय प्लाटून का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक उज्ज्वल सिंह, जिला महिला प्लाटून का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक नीटू, गृह रक्षक प्लाटून का नेतृत्व प्लाटनू कमांडर सतनाम सिंह, एनसीसी सीनियर ब्वायज विंग का नेतृत्व गौरव, स्काउट एंड गाईड की टुकड़ी का नेतृत्व अन्नु, ऑपन स्काउट ब्वायज का नेतृत्व अजय सैन तथा प्रजातंत्र प्रहरी की टुकड़ी का नेतृत्व निर्मल सिंह करेंगे। जिला भर के विभिन्न स्कूलों के लगभग दो हजार बच्चों द्वारा मास पीटी, डमबल, लेजिएम, केनट्रिल तथा पूंडरी के डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने योगाभ्यास का प्रदर्शन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जाट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल तथा दर्शन अकादमी पब्लिक स्कूल प्रताप गेट कैथल के बच्चों द्वारा समूह गान प्रस्तुत करेंगे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा की छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर विषय पर मार्मिक संदेश देते हुए कोरियोग्राफी प्रस्तुत की जाएगी। हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की तरफ से गिद्धा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके उपरांत जाट साईनिंग स्टार स्कूल की तरफ से कोरियोग्राफी प्रस्तुत की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अंतिम कड़ी के रूप में समारोह में समृद्ध हरियाणवी संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल एवं एमडीएन पब्लिक स्कूल कलायत के विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं तथा युद्ध विधवाओं के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस समारोह से पूर्व कर्ण देव काम्बोज प्रशासन के अधिकारियों शहीद स्मारकों पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
राजकुमार अग्रवाल
Copyright @ 2019.