राष्ट्रीय (24/02/2016) 
आरक्षण आंदोलन की समाप्ति के बाद जन जीवन दोबारा सामान्य
कैथल :- जिला में जाट आरक्षण आंदोलन की समाप्ति के बाद जन जीवन दोबारा सामान्य हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा जिला में कानून व्यवस्था कायम करने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। उपायुक्त निखिल गजराज ने आंदोलन के दौरान बार-बार सभी समुदायों के प्रतिनिधियों से शांति बनाए रखने की अपील भी की गई थी। जिला में आरक्षण के दौरान लगाए गए सभी नाकों को खोलकर आवागमन फिर से शुरू हो गया है। नगर में आज थ्री व्हीलर, ऑटो रिक्शा व निजी वाहन आम दिनों की तरह चले तथा बाजारों में सभी दुकानें खुलने के बाद नगर व आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने खरीददारी की। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की आज 50 बसें चलाई गई, जिन रूटों पर कैथल बस स्टैंड से बसें चलाई गई उनमें कुरूक्षेत्र, करनाल, अंबाला, चंडीगढ़ व चीका शामिल हैं। यातायात प्रबंधक परवाना राम ने बताया कि कैथल बस स्टैंड से 24 फरवरी को सभी रूटों पर बसें चलाई जाएंगी। कैथल डिपू में इस समय लगभग 150 बसें विभिन्न रूटों पर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सेवारत हैं। इसके अतिरिक्त लोगों में शांति बहाली के लिए तथा विश्वास पैदा करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास जारी हैं।
(राजकुमार अग्रवाल)
Copyright @ 2019.