राष्ट्रीय (28/02/2016) 
मोदी की सोच अभी तक चाय बनाने वाले जैसी- कंदील बलोच
कुछ दिन पहले पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच द्वारा मोदी को चायवाला कहकर हंसी उड़ाने वाला वीडियो वायरल हुआ था। अब एक और नए वीडियो में पाक मॉडल ने सफाई दी है कि आखिर उसने मोदी को चायवाला क्यों कहा था। उसने बताया कि मोदी की वजह से कश्मीर से लेकर पाकिस्तान तक सभी परेशान हैं।
बलोच ने कहा, "मैं जानती हूं कि उस दिन मोदी के लिए बहुत गलत बोला, लेकिन मैंने क्यों बोला इसकी वजह है।"
- "दोस्तों, आप कश्मीर को भूल गए। इतना छोटा-सा कश्मीर है और इंडिया उसके पीछे हाथ धाेकर पड़ा है।"
- "मैं कहती हूं कि हमारे कश्मीर को आजाद करो। छोड़ दो हमारे कश्मीर की जान। क्यों पीछे पड़े हो।" 
- "इतना बड़ा इंडिया है न आपके पास, इस छोटे से कश्मीर को छोड़ दो।"
- "पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन और नेपाल भारत से खुश नहीं है। इसका वजह क्या है?"
- "इसके पीछे वजह है चायवाला। जब एक कंट्री में चायवाला पीएम होगा तो उससे कौन खुश होगा।"
- "मोदी बेचारा तो पढ़ा-लिखा भी नहीं है। उसे अंग्रेजी तक नहीं आती। अंग्रेजी समझने के लिए इंटरप्रिटर साथ रखता है।"
- "मैं ऐसे बंदे पर 10 दफा लानत भेजूंगी जो यह समझता है कि मोदी इंडिया को रीप्रिजेंट करता है।"
- "इसलिए डार्लिंग मोदी। दोनों देश के लोग सिर्फ प्यार चाहते हैं। आप हमारे प्यार के बीच में खड़े हो गए हैं।"
- "मोदी आप पीएम तो बन गए, लेकिन आपकी सोच अभी तक चाय बनाने वाली है। बल्कि उससे भी गिरी हुई है।"
Copyright @ 2019.