विशेष (23/05/2022) 
युवतियां झूठे प्रेम जाल से बचे: डॉ. विजय जौली अध्यक्ष, दिल्ली स्टडी ग्रुप
दिल्ली स्ट्डी ग्रुप के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता ,  डॉ. विजय जौली एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम जाजू के नेतृत्व में  1 महादेव रोड स्थित फिल्म डिविजन ऑडिटोरिएम, नई दिल्ली में  लव जिहाद व धर्मान्तरण पर बनी फिल्म ‘‘द कन्वर्जन’’ को दिखाने के लिए, एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य  युवतियों को झूठे प्रेम जाल का शिकार ना होने के लिए, जागरूक करना था , द कन्वर्जन फिल्म को देखने वाले मुख्य दर्शकों में भारत के पूर्व थल सेना अध्यक्ष सरदार जे.जे सिंह (सेवानिवृत्त), सुदर्शन टीवी चैनल प्रमुख सुरेश चव्हाणके, विश्व हिन्दू परिषद् दिल्ली अध्यक्ष कपिल खन्ना, नेता विपक्ष दिल्ली विधानसभा रामवीर सिंह बिधुड़ी, दिल्ली सांसद रमेश बिधुड़ी व प्रवेश वर्मा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, महापौर पूर्वी दिल्ली श्याम सुंदर अग्रवाल, महापौर दक्षिण दिल्ली मुकेश सूर्यान, पश्चिम बंगाल मालदा विधायक रूपा मित्रा चौधरी (निर्भया दीदी), महावाणिज्य दूत निकारागुआ विवेक बर्मन, वियतनाम पॉलिटीकल काउंसेलर नगुयेन थी नगोर डंग, चेक गणराज्य दूतावास उप-राजदूत रोमन मसारिक, पूर्व दक्षिण दिल्ली महापौर नरेन्द्र चावला, प्रवासी भारतीय ब्रिटेन अशोक वर्मा, संपूर्णा अध्यक्ष डॉ. शोभा विजेंदर गुप्ता, दिल्ली स्ट्डी ग्रुप पदाधिकारी भूपेंद्र कंसल, गोपाल गर्ग, योगेश टण्डन, शुभम गुप्ता, नसीम खॉन, विश्व सनातन हिंदू संघ रौचिका अग्रवाल व बॉबी पारिक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे , इस अवसर पर डॉ. जौली ने विशेष संवाददाता विजय गौड़ को  बताया  कि , यह फिल्म प्रेम विवाह, लव जिहाद व धर्मान्तरण पर आधारित, हिन्दू लड़की साक्षी के जीवन की मार्मिक कहानी है, जो लव जिहाद की साजिश का शिकार बनती है। सबको प्रेम विवाह करने का अधिकार है। लेकिन झूठे प्रेम जाल के चलते जबरन धर्मान्तरण का अधिकार स्वतंत्र भारत में किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि, वर्तमान में भारत की बेटियों में यह फिल्म सामाजिक जागरूकता बड़े परदे पर लाने का मुख्य प्रयास है। आधुनिक भारत में प्रेम विवाह व उसके पश्चात धर्मान्तरण की संवेदनशीलता व दुःखद स्थिति  का सटीक चित्रण इस फिल्म में किया गया है। उल्लेखनीय है कि विनोद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म में विंध्या तिवारी, प्रतीक शुक्ला, रवि भाटिया, सपना चौधरी, विभा छिब्बर, सुनीता राजभर आदि मुख्य कलाकार हैं। फिल्म के निर्माता राज पटेल, राज नरोत्तम व विपुल पटेल हैं।

Copyright @ 2019.