विशेष (23/05/2022)
पंजाब में खाकी फिर दागदार, नशे को लेकर 5 पुलिस कर्मचारियों सहित एक महिला गिरफ्तार
पंजाब में खाकी एक बार फिर दागदार हो गई है। फिल्लौर में नशे को लेकर पंजाब पुलिस अकादमी के 5 पुलिस कर्मियों सहित एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डी.एस.पी. फिल्लौर हरलीन सिंह ने बताया कि, पुलिस की तरफ से 5 सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन्हे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने के बाद पूछताछ की जाएगी। डी.एस.पी. ने बताया कि, इन कर्मचारियों के साथ ही नशा स्पलाई करने वाली निधि पत्नी गुरदीप सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिससे 42 ग्राम हेरोइन पुलिस ने बरामद की है। उन्होंने बताया कि, निधि के पास से ही गिरफ्तार किए गए कर्मचारी चिट्टा लेते थे और निधि का पति गुरदीप सिंह यह हेरोइन ले कर आता था। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस अकादमी में चल रहे ड्रग रैकेट का 'पंजाब केसरी' ने खुलासा किया था, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हंगामा मच गया था। इस मामले में अकादमी में ड्रग्स को ले कर लगातार नए खुलासे हो रहे थे। यहां नशे की ओवरडोज के साथ सेहत खराब होने के कारण हवलदार हरमन बाजवा की भी मौत हो गई थी, जिसके बाद उक्त पुलिस मुलाजिमों पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। पंजाब से अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट |
Site Map :-
Contact Us :-
Address : Samacharvarta S 203, Siddharth Palace, Chander Nagar, Surya Nagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh 201011
Contact No. : +91 9654446699
Email : info@samacharvarta.com, samacharvarta@gmail.com
Copyright @ 2019.