विशेष (26/05/2022) 
आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार का दिल्ली मॉडल पंजाब में सफल - सत्ता प्राप्ति के तीन महीने के अंदर स्वास्थ्य मंत्री रिश्वत लेते पकड़े गए। - चौ0 अनिल कुमार
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के स्वास्थ मंत्री द्वारा कमीशन खोरी में रिश्वत लेते हुए पकड़े जाना अरविन्द केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की भ्रष्ट नीति का जीता जागता एक और उदाहरण देश के सामने आया है, जबकि पंजाब में आम आम आदमी पार्टी का एक विधायक पहले अपराधिक मामले में तीन वर्ष की सजा हुई। उन्होंने कहा कि, अरविन्द केजरीवाल के भ्रष्टाचार का खेल दिल्ली से लेकर पंजाब तक फलफूल रहा है।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि, दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार और प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए क्रांतिकारी आंदोलन चलाकर भ्रष्टाचारमुक्त वातारण व्यवस्थित करने वाले अरविन्द केजरीवाल की भ्रष्ट नीतियों के कारण सभी संगठनात्मक सदस्य उनका साथ छोड़ चुके है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद अरविन्द केजरीवाल ने यह घोषणा की थी कि, वे दिल्ली में विधायको के रुप में कोहिनूर चुन-चुन कर लाए है परंतु यह सभी दिल्लीवासी जानते है कि उनके कोहिनूर हीरे एक-एक करके भ्रष्टाचार की भेट चढ गए और केजरीवाल का आधा मंत्रीमंडल और 80 प्रतिशत विधायक भ्रष्टाचार के चलते अपराधिक मामलें लिप्त है। आप पार्टी के अनेक निगम पार्षद स्टिंग ऑपरेशन में भ्रष्टाचार में खुलेआम लिप्त पाए गए, मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र के वार्ड से निगम पार्षद को सीबीआई द्वारा पकड़ा गया।


चौ0 अनिल कुमार ने मांग की, केजरीवाल पंजाब में स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की तर्ज पर दिल्ली के भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रीगणों, विधायकों तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करे तथा रिश्वत लेते पकड़े गए नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्त दिखाऐं। उन्होंने कहा कि , केजरीवाल का ‘‘सब कुछ मंजूर, भ्रष्टाचार नही’’ वाला वक्तव्य केवल दिखावा और लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाला है। उन्होंने कहा कि, यह केजरीवाल की व्यक्तित्व में ही मुह छिपाने वाली प्रवृति है, वे हर मामले में विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाकर अपने को ईमानदार साबित करने की कोशिश करते है, परंतु उनकी सच्चाई दिल्ली सहित पंजाब के लोग भी जान चुके हैं।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि, केजरीवाल ईमानदार आम आदमी पार्टी का बखान करते है, परंतु उन्होंने दिल्ली में भ्रष्टाचार में पकड़े गए किसी भी नेता को आज तक पार्टी से बर्खास्त नही किया है। केजरीवाल अपने गद्दार और भ्रष्ट मंत्रियां, विधायकों, निगम पार्षदों और पार्टी नेताओं को संरक्षण करते है। उन्होंने कहा कि 2015 से सम्पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद भी केजरीवाल पार्टी में भ्रष्टाचार के चलते अपने आप को हमेशा लाचार और बेचारा साबित करते रहे है और अब उसी नीति का अनुसरण पंजाब में सरकार बनने के बाद कर रहे है, भ्रष्टाचार में रिश्वत लेते हुए मंत्री के पकड़े जाने को विपक्ष की साजिश बता रहे है और उसे सरकार में मंत्रीपद से बर्खास्त करके सत्ता पक्ष की सराहना करके अपनी पीठ स्वयं थपथपा रहे है।

Copyright @ 2019.