विशेष (30/05/2022) 
सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद पंजाब में, सुलगी रोष की चिंगारी, इस शहर में भारी प्रदर्शन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद पंजाब में रोष की लहर दौड़ गई है। इसी दरमियान आज शाम महानगर में सिद्धू के चहेतों व फैन्स ने पंजाब सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पूर्व कांग्रेसी विधायक सुशील कुमार रिंकू के नेतृत्व में पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया और नारेबाजी की गई। बता दें कि, सिद्धू की हत्या को लेकर आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, क्योंकि पंजाब सरकार द्वारा एक दिन पहले ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी वापस ली गई थी। 
इस मौके पर लोगों ने राज्य में ला एंड आर्डर की स्थिति पर पंजाब सरकार को कोसा और पंजाब सरकार खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। वहीं कांग्रेसी नेता रिंकू ने कहा कि, आज पंजाब के सभी लोग आम आदमी पार्टी सरकार लाकर पछता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार खिलाफ ये संघर्ष लगातार जारी रहेगा और ये रोष प्रदर्शन जारी रहेंगे।

पंजाब से अश्वनी ठाकुर की रिपोर्ट

Copyright @ 2019.